{"_id":"62eac8edebcb6b1198786b36","slug":"us-indonesia-begin-joint-military-exercises-in-indo-pacific-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-China Tensions: चीन की चिंताओं के बीच अमेरिका, इंडोनेशिया में साझा सैन्याभ्यास शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-China Tensions: चीन की चिंताओं के बीच अमेरिका, इंडोनेशिया में साझा सैन्याभ्यास शुरू
Thu, 04 Aug 2022 12:43 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जकार्ता।
एजेंसी, जकार्ता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:43 AM IST
सार
सैन्याभ्यास में 5,000 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इस सैन्य अभ्यास की शुरुआत 2009 से हुई थी। इसके बाद से अब तक इस साल इसमें सर्वाधिक संख्या में जवान भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच अमेरिका और इंडोनेशिया ने आपसी संबंधों के और मजबूत होने का संकेत देते हुए बुधवार को सुमात्रा द्वीप में वार्षिक साझा सैन्याभ्यास शुरू किया। इसमें पहली बार अन्य देशों ऑस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापुर ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
जकार्ता स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया कि इस सैन्याभ्यास में सभी देशों के 5,000 से अधिक सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इस सैन्य अभ्यास की शुरुआत 2009 से हुई थी। इसके बाद से अब तक इस साल इसमें सर्वाधिक संख्या में जवान भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
अभ्यास का लक्ष्य किसी भी अभियान के दौरान तथा मुक्त एवं स्वतंत्र हिंद-प्रशांत के समर्थन में आपसी सहयोग, क्षमता तथा विश्वास को मजबूत बनाना है। ‘यूएस आर्मी पैसिफिक’ के कमांडिंग जनरल चार्ल्स फ्लिन ने कहा, यह अमेरिका और इंडोनेशिया के जुड़ाव और इस अहम क्षेत्र की सेनाओं के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक है।
विज्ञापन
14 अगस्त तक चलेगा अभ्यास
फ्लिन और इंडोनेशिया के सेना प्रमुख जनरल अंदिका परकासा ने दक्षिण सुमात्रा प्रांत के बटुराजा में संयुक्त अभ्यास शुरू किया, जो 14 अगस्त तक चलेगा। इसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना सभी भाग ले रहे हैं।