फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Indian American citizens welcomed the improvement in the process of OCI card

अमेरिका: ओसीआई कार्ड की प्रक्रिया में सुधार का भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने किया स्वागत

Sat, 17 Apr 2021 08:14 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 17 Apr 2021 08:14 AM IST
सार

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, ओसीआई कार्डधारकों को अपने कार्ड को कई बार जारी कराते रहने के मौजूदा नियम के बजाय अब 20 साल उम्र होने पर ही दस्तावेज को पुन: जारी कराना होगा

विज्ञापन
US: Indian American citizens welcomed the improvement in the process of OCI card
oci card - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने अनिवासी भारतीय (ओसीआई) कार्ड की वैधता को बनाए रखने की प्रक्रिया को सरल करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि इससे विदेशों में रहने वाले अधिक से अधिक भारतीय इस तरह की प्रक्रिया को चुन सकेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, ओसीआई कार्डधारकों को अपने कार्ड को कई बार जारी कराते रहने के मौजूदा नियम के बजाय अब 20 साल उम्र होने पर ही दस्तावेज को पुन: जारी कराना होगा।
विज्ञापन


‘ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (जीओपीआईओ) के अध्यक्ष डॉ. थॉमस अब्राहम ने गुरुवार को मीडिया से कहा, इससे 20 से 50 साल की उम्र के कई ओसीआई कार्ड धारकों में कार्ड पुन: जारी कराने की प्रक्रिया को लेकर भ्रम दूर होगा और किसी को भी ओसीआई कार्ड पुन: जारी कराने के लिए पूरी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इससे विदेशों में रहने वाले अधिक से अधिक भारतीयों को ओसीआई बनने का प्रोत्साहन मिलेगा तथा इससे भारत में उनकी यात्रा तथा निवेश से देश को भी लाभ होगा।


विदेशों में रहने वाले भारतीयों में बेहद लोकप्रिय ओसीआई कार्ड उन्हें लंबे समय तक वीजामुक्त यात्रा और भारत में रहने की सुविधा प्रदान करता है। इससे कार्डधारकों को कई सुविधाएं मिलती हैं जो आम तौर पर किसी विदेशी नागरिक को नहीं मिलती हैं। भारत ने अब तक करीब 37.72 लाख ओसीआई कार्ड जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed