फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US, India reaffirm commitment to cooperation in Quad Counterterrorism Working Group

QUAD: अमेरिका और भारत ने जताई प्रतिबद्धता, कहा- क्वाड आतंकवाद विरोधी कार्य समूह में करेंगे सहयोग

Fri, 08 Mar 2024 10:46 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2024 10:46 AM IST
सार

अमेरिका और भारत के बीच वाशिंगटन में अमेरिका-इंडिया काउंटर टेररिज्म ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की 20वीं बैठक हुई। यहां दोनों पक्षों ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को दोहराया।
 

विज्ञापन
US, India reaffirm commitment to cooperation in Quad Counterterrorism Working Group
अमेरिका-इंडिया काउंटर टेररिज्म ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की 20वीं बैठक - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका और भारत ने स्वतंत्र व खुले हिंद-प्रशांत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों देशों ने स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत का समर्थन करते हुए क्षेत्र के भीतर साझा सुरक्षा हितों को आगे बढ़ाने के लिए क्वाड आतंकवाद रोधी कार्य समूह और अन्य बहुपक्षीय मंचों में सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दोनों पक्षों ने विभिन्न आतंकवादी संगठनों/समूहों और व्यक्तियों को नामित करने की प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन


स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत का समर्थन 
बयान में कहा गया, अमेरिका और भारत ने स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत का समर्थन किया, जो समावेशी और लचीला है। साथ ही क्षेत्र के भीतर साझा सुरक्षा हितों को आगे बढ़ाने के लिए क्वाड आतंकवाद रोधी कार्य समूह और अन्य बहुपक्षीय मंच जैसे संयुक्त राष्ट्र, वैश्विक आतंकवाद रोधी मंच और वित्तीय कार्रवाई कार्य बल जैसी प्रक्रियाओं में सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मार्च को हुई थी बैठक
अमेरिका और भारत के बीच वाशिंगटन में पांच मार्च को यूएस-इंडिया काउंटर टेररिज्म ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की 20वीं बैठक हुई। यहां अमेरिकी विदेश मंत्रालय में आतंकवाद रोधी समन्वयक राजदूत एलिजाबेथ रिचर्ड और केंद्रीय विदेश मंत्रालय में आतंकवाद निरोध के संयुक्त सचिव राजदूत के डी देवल ने अपने-अपने अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया।

दोनों देशों ने अमेरिका-भारत वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी के स्थायित्व पर जोर दिया। साथ ही आतंकवाद का मुकाबला करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को उनके व्यापक द्विपक्षीय सहयोग के अभिन्न अंग के रूप में बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं को दोहराया।

आतंकवाद शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा
बयान में कहा, 'दोनों पक्षों ने दोहराया कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। आतंकवाद का मुकाबला अमेरिकियों, भारतीयों और वैश्विक नागरिकों के लिए समृद्धि और शांति सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण तत्व है।'


आगे कहा गया, दोनों देशों के विभिन्न विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से पता चलता है कि अमेरिका और भारत मानते हैं कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए समावेशी और समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है। यह दृष्टिकोण उपयोगी जानकारी साझा करने और दोनों देशों में सुरक्षा, स्थिरता तथा विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए हमारी एजेंसियों के बीच द्विपक्षीय समन्वय पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed