फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US-India Deportation Update Costa Rica route President Rodrigo help assurance news in hindi

US-India Deportation: अमेरिका से कोस्टा रिका होकर भारत पहुंचेंगे निर्वासित, राष्ट्रपति रोडिग्रो करेंगे सहयोग

Wed, 19 Feb 2025 05:50 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, अमर उजाला
एजेंसी, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 19 Feb 2025 05:50 AM IST
सार

अमेरिका से निकाले जाने वाले निर्वासित प्रवासी मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका होकर भारत पहुंचेंगे। यहां के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स ने कहा है कि हम दो देशों के बीच सेतु बनेंगे। 200 अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने में अमेरिका के साथ सहयोग करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
US-India Deportation Update Costa Rica route President Rodrigo help assurance news in hindi
US Flag - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका से भारतीय आप्रवासियों को निर्वासित करने के बीच कोस्टा रिका एक सेतु के रूप में काम करने पर सहमत हो गया है। मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उसने कहा कि वह भारत और मध्य एशिया सहित अमेरिका में अवैध आप्रवासियों को वापस लाने के लिए सेतु बनकर काम करने को तैयार है। राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के कार्यालय के अनुसार, 200 प्रवासियों का पहला जत्था बुधवार को एक वाणिज्यिक उड़ान से जुआन सांतामारिया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेगा।
विज्ञापन


कोस्टा रिका निर्वासितों के लिए सेतु का काम करेगा
बयान में कहा गया है कि कोस्टा रिका की सरकार 200 अवैध अाप्रवासियों को उनके देश वापस लाने में अमेरिका के साथ सहयोग करने पर सहमत है। इस जत्थे में मध्य एशिया और भारत के देशों से आए लोग हैं। विज्ञप्ति में यह नहीं बताया गया कि उनमें से कितने भारत से हैं। इसमें कहा गया कि कोस्टा रिका निर्वासितों के लिए उनके मूल देशों तक पहुंचाने में एक सेतु के तौर पर काम करेगा। इन आप्रवासियों को उनके मूल देशों में भेजने से पहले मध्य अमेरिकी राष्ट्र में एक अस्थायी प्रवासी देखभाल सुविधा में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवासियों की देखभाल की निगरानी
अमेरिका द्वारा वित्तपोषित स्वदेश वापसी की निगरानी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) द्वारा की जा रही है, जो देश में रहने के दौरान प्रवासियों की देखभाल की निगरानी करेगा। अवैध आप्रवासियों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई के बीच कुल 332 भारतीयों वाले तीन बैचों को पहले ही भारत वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed