फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Increases travel restrictions against Chinese officials Foreign Minister Antony Blinken said we are committed to protecting human rights

अमेरिका: चीनी अफसरों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध बढ़ाए, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा- हम मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
सार

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने एक बयान जारी कर कहा कि उन चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिन्हें चीन व उसके बाहर धार्मिक तथा आध्यात्मिक अनुयायियों, जातीय अल्पसंख्यक समूह के सदस्यों, असंतुष्टों, मानवाधिकार के पैरोकारों, पत्रकारों, श्रम संगठन के लोगों, सिविल सोसायटी के सदस्यों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के दमन के उद्देश्य वाली नीतियों या कार्यों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

विज्ञापन
US Increases travel restrictions against Chinese officials Foreign Minister Antony Blinken said we are committed to protecting human rights
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन। - फोटो : twitter.com/SecBlinken

विस्तार

बाइडन प्रशासन ने उन चीनी अफसरों के खिलाफ मौजूदा यात्रा प्रतिबंध का विस्तार कर दिया, जिन पर वह जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के दमन का आरोप लगा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह चीन और विदेश में धार्मिक आजादी तथा बोलने की स्वतंत्रता के खिलाफ कार्रवाई में संलिप्तता के कारण इन अधिकारियों को अमेरिकी यात्रा करने से रोक रहा है। 

विज्ञापन


हालांकि, विदेश मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि किन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उसने यह जानकारी भी नहीं दी कि कितने अधिकारियों पर पाबंदी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने एक बयान जारी कर कहा कि उन चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, जिन्हें चीन व उसके बाहर धार्मिक तथा आध्यात्मिक अनुयायियों, जातीय अल्पसंख्यक समूह के सदस्यों, असंतुष्टों, मानवाधिकार के पैरोकारों, पत्रकारों, श्रम संगठन के लोगों, सिविल सोसायटी के सदस्यों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के दमन के उद्देश्य वाली नीतियों या कार्यों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम दुनियाभर में मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी कूटनीतिक और आर्थिक कदमों का इस्तेमाल करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed