{"_id":"607b318284823768c70a338d","slug":"us-imposes-sanctions-on-six-pakistani-citizens-for-aiding-russian-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : अमेरिका ने छह पाकिस्तान नागरिकों और चार कंपनियों पर लगाई पाबंदी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कार्रवाई : अमेरिका ने छह पाकिस्तान नागरिकों और चार कंपनियों पर लगाई पाबंदी
Sun, 18 Apr 2021 12:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन/मॉस्को।
एजेंसी, वाशिंगटन/मॉस्को।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:36 AM IST
सार
- इस कार्रवाई से अमेरिका में पाकिस्तान की छवि को धक्का पहुंचा है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने रूसी कंपनियों को फर्जी दस्तावेजों की मदद से प्रतिबंधों से बचाने के आरोप में छह पाकिस्तानी नागरिकों और उनकी चार कंपनियों पर पाबंदी लगा दी है। इस बीच, रूस ने भी देश की मुख्य सुरक्षा एजेंसी के डाटाबेस से कथित तौर पर गोपनीय सूचना हासिल करने के लिए यूक्रेन के एक राजनयिक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश के बाद मॉस्को पर प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद रूस ने भी अमेरिका के 10 राजनयिकों पर प्रतिबंध लगा दिए।
विज्ञापन
इस कड़ी में पाक पर कार्रवाई करते हुए अमेरिकी राजकोष मंत्रालय ने कहा कि ‘सेकंड आई सॉल्यूशन’ (एसईएस) जिसे ‘फॉरवार्डेज’ के नाम से भी जाना जाता है, को तीन अन्य कंपनियों- फ्रेस एयर फार्म हाउस, लाइक वाइस और एमके के साथ प्रतिबंधित किया जाता है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई से अमेरिका में पाकिस्तान की छवि को धक्का पहुंचा है। दूसरी तरफ, फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने शनिवार को बताया कि सेंट पीटर्सबर्ग में यूक्रेन के महावाणिज्यदूत को एक रूसी नागरिक से मुलाकात के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि मुलाकात में उन्होंने एफएसबी के डाटाबेस से गोपनीय प्रकृति की सूचनाएं हासिल कीं।