{"_id":"61e0b86b92368b54211d712b","slug":"us-imposes-sanctions-on-north-korean-officers-after-missile-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: मिसाइल परीक्षण के बाद उत्तर कोरियाई अफसरों पर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कार्रवाई: मिसाइल परीक्षण के बाद उत्तर कोरियाई अफसरों पर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध
Fri, 14 Jan 2022 05:11 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:11 AM IST
सार
विदेश विभाग ने एक अन्य उत्तर कोरियाई शख्स, रूसी व्यक्ति तथा रूसी कंपनी के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया के ताजा बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने एशियाई देश के पांच अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए है। उन्होंने बाद में घोषणा की कि वे संयुक्त राष्ट्र से भी और नए प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
राजकोष विभाग ने कहा, वह उत्तर कोरिया के मिसाइल तकनीक तथा उपकरण हासिल करने में भूमिकाओं को लेकर पांच अफसरों पर जुर्माना लगा रहा है।
इसके अलावा विदेश विभाग ने एक अन्य उत्तर कोरियाई शख्स, रूसी व्यक्ति तथा रूसी कंपनी के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। उत्तर कोरिया के विध्वंसक गतिविधियों के हथियारों में व्यापक सहयोग देने के लिए इन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
राजकोष विभाग ने यह कदम तब उठाया है जब कुछ घंटों पहले उत्तर कोरिया ने कहा कि उसके नेता किम जोंग-उन के समक्ष मंगलवार को एक हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। इन प्रतिबंधों से अमेरिका के न्यायाधिकार क्षेत्र में आने वाली संपत्तियां कुर्क की जाएंगी व अमेरिकी लोगों को उनके साथ व्यापार करने की मनाही होगी।
विज्ञापन