{"_id":"5d46c2c38ebc3e6cce1290b5","slug":"us-imposes-ban-on-foreign-minister-mohammad-javad-zarif-says-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप से मिलने से मना करने पर अमेरिका ने ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप से मिलने से मना करने पर अमेरिका ने ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ पर लगाया प्रतिबंध
Sun, 04 Aug 2019 05:04 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 04 Aug 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने का न्योता ठुकराने के बाद अमेरिका ने ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ईरान के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ‘दि न्यूयॉर्कर’ मैगजीन ने शुक्रवार को अपनी एक खबर में बताया था कि सीनेटर रैंड पॉल ने 15 जुलाई को अमेरिका में जरीफ से मुलाकात की थी और उन्हें ट्रंप से मिलने के लिए व्हाइट हाउस जाने का न्योता दिया था।
विज्ञापन
ईरान के अधिकारियों ने रविवार को इस खबर की पुष्टि की और ट्रंप प्रशासन के इस दावे को खारिज किया कि वह ईरान के साथ वार्ता चाह रहा है। उन्होंने अपने शीर्ष राजनयिक पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भी ट्रंप प्रशासन की कड़ी आलोचना की। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अली रबीई ने कहा, ‘एक तरफ सरकार लगातार वार्ता के पक्ष में होने का दावा करती है और बाद में विदेश मंत्री पर प्रतिबंध लगाती है, यह हास्यास्पद नहीं है तो क्या है?’
विज्ञापन
सरकारी टीवी पर प्रसारित बयान में अली ने कहा, एक सीनेटर से मुलाकात में उन्हें (जरीफ को) मिलने का न्योता दिया जाता है और फिर उन पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि यह प्रतिबंध दिखाते हैं कि व्हाइट हाउस के कुछ नेताओं ने मामले को कुछ हद तक निजी मुद्दा बना लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा बर्ताव ‘बचकाना’ है।
विज्ञापन
बुधवार को अमेरिका ने जरीफ के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया था। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के सचिव रियर एडमिरल अली शामखानी ने कहा कि न्योता और फिर प्रतिबंध अमेरिकी कूटनीति के नाकाम होने जैसा है।