{"_id":"6505cfba8a9f606d6702a993","slug":"us-impose-more-sanction-on-iran-om-mahsa-amini-death-anniversary-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: महसा अमीनी की मौत की वर्षगांठ पर अमेरिका ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध, 20 से ज्यादा लोग निशाने पर आए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: महसा अमीनी की मौत की वर्षगांठ पर अमेरिका ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध, 20 से ज्यादा लोग निशाने पर आए
Sat, 16 Sep 2023 09:24 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 16 Sep 2023 09:24 PM IST
सार
महसा अमीनी की मौत को एक साल पूरा होने से कुछ ही दिन पहले ईरान की सरकार ने हिजाब नियमों को और कड़ा करने वाला विधेयक तैयार किया है।
विज्ञापन
महसा अमीनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान में एक साल पहले हिजाब विरोधी प्रदर्शनों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। उन विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुए थे। अब महसा अमीनी की मौत को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर अमेरिकी सरकार ने ईरान पर फिर से नए प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों के तहत अमेरिका ने 20 से ज्यादा लोगों और संस्थाओं को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो बाइडन प्रशासन ने नए प्रतिबंधों का एलान किया।
अमेरिका ने इन लोगों पर लगाए प्रतिबंध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें ईरानी सुरक्षा बलों के 18 अहम पदों पर बैठे अधिकारी, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कोर्प्स और कानून प्रवर्तन बल, ईरान के जेल संगठन के प्रमुख, इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाने वाले और सेंसरशिप लागू करने वाले तीन लोग और एक कंपनी पर भी अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही ईरान के तीन सरकारी मीडिया फारस न्यूज, तस्नीम न्यूज और प्रेस टीवी और तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमेरिका के वित्त विभाग ने यह जानकारी दी है। बयान में ये भी कहा गया है कि अमेरिका के साथ ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया भी इन प्रतिबंधों को लागू कराने में साथ हैं।
अब तक 40 लोगों पर लगे वीजा प्रतिबंध
अमेरिका के विदेश मंत्री का कहना है कि महसा अमीनी की मौत के बाद से उनकी सरकार ने ईरान के 40 अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि महसा अमीनी की मौत को एक साल पूरा होने से कुछ ही दिन पहले ईरान की सरकार ने हिजाब नियमों को और कड़ा करने वाला विधेयक तैयार किया है। बताया जा रहा है कि इस विधेयक में हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं को लंबे समय तक जेल में रखने, सेलिब्रिटीज को नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी सजा और एआई तकनीक से ड्रेस कोड का उल्लंघन करने वाली महिलाओं की पहचान करने जैसे प्रावधान शामिल हैं। अभी यह विधेयक ईरान की संसद से पास होना बाकी है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते साल 22 वर्षीय कुर्द-ईरानी महिला महसा अमीनी को ईरान की नैतिक पुलिस ने हिजाब ना पहनने के चलते हिरासत में लिया था। पुलिस हिरासत में महसा अमीनी की मौत हो गई थी। आरोप लगा कि ईरान की नैतिक पुलिस की यातना के चलते महसा अमीनी की जान चली गई। इसके बाद ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए। पूरी दुनिया से ईरान से प्रदर्शनकारियों को समर्थन मिला था।