फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US House passes bill that could lead to ban on TikTok

US: अमेरिका में टिकटॉक पर लग सकता है प्रतिबंध, संसद के निचले सदन में विधेयक को मंजूरी

Sun, 21 Apr 2024 03:31 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Apr 2024 03:31 AM IST
सार

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने शनिवार को एक विधेयक को मंजूरी दी। इसमें प्रावधान है कि अगर चीनी नागरिक के स्वामित्व वाले लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक अपने अमेरिकी कारोबार को नहीं बेचता तो उस पर देश में प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
US House passes bill that could lead to ban on TikTok
टिकटॉक - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने शनिवार को एक विधेयक को मंजूरी दी। इसमें प्रावधान है कि अगर चीनी नागरिक के स्वामित्व वाले लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक अपने अमेरिकी कारोबार को नहीं बेचता तो उस पर देश में प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


विधेयक में छह महीने के भीतर हिस्सेदारी बेचने की समयसीमा तय की गई है। यह विधेयक डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों दलों के भारी समर्थन से सदन में पारित हुआ। दोनों दलों ने एप के मालिक चीनी प्रौद्योगिकी फर्म बाइटांस लिमिटेड के संदर्भ में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। 
विज्ञापन


इसमें संशोधित प्रावधानों को अब मंजूरी के लिए उच्च सदन सीनेट भेजा जाएगा। हालांकि, अगर कानून भी बन जाता है, तो भी कंपनी के पास खरीदार ढूंढने के लिए एक साल तक का समय होगा और वह संभवतः अदालत में संबंधित कानून को इस तर्क के साथ चुनौती दे सकती है कि यह एप के लाखों यूजर्स को उनके पहले संशोधन अधिकारों से वंचित कर देगा। अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ यूजर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed