फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Paul Pelosi undergoes surgery for skull fracture after deadly attack

US: स्पीकर नैंसी पेलोसी के घर पर हमले में पति पॉल पेलोसी गंभीर रूप से घायल, सिर की सर्जरी हुई

Sat, 29 Oct 2022 10:53 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 29 Oct 2022 10:53 AM IST
सार

बयान में कहा गया है कि पॉल पेलोसी के सिर की सर्जरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आ पाई है।

विज्ञापन
Paul Pelosi undergoes surgery for skull fracture after deadly attack
नैंसी पेलोसी के साथ उनके पति पॉल पेलोसी। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी के कैलिफोर्निया स्थित घर पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। शुक्रवार सुबह हुए इस हमले में पेलोसी के पति पॉल पेलोसी को सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके सिर की सर्जरी की गई। 

विज्ञापन


पॉल पेलोसी को सिर के अलावा हाथों में भी चोट आई है। स्पीकर पेलोसी द्वारा जारी बयान के हवाले से सीएनएन ने यह खबर दी। अपने पति पर प्राणघातक हमले को लेकर उनके प्रति सहानुभूति जताने वालों के प्रति स्पीकर ने आभार व्यक्त किया है। बयान में कहा गया है कि पॉल पेलोसी के सिर की सर्जरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन


हमला घृणित व निंदनीय : बाइडन
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमले को घृणित व निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है। यह राजनीतिक व नफरतभरी हिंसा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन-पियरे ने एक आधिकारिक बयान में पॉल पेलोसी पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि हम पेलोसी के पूरे परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशक हैं पॉल पेलोसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जब यह घटना हुई, तब पेलोसी अपने घर पर नहीं थीं। नैंसी पेलोसी और पॉल पेलोसी की शादी 1963 में हुई थी। जहां नैंसी अमेरिकी राजनीति में एक ताकतवर नेता के तौर पर जानी जाती हैं, वहीं उनके पति निवेशक हैं। इसी साल की शुरुआत में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप तय किए थे। पॉल को इस मामले में दोषी पाया गया था और उन्हें पांच दिन तक जेल में रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed