{"_id":"635bd9c447ad4153e86d2124","slug":"us-house-of-representative-speaker-nancy-pelosi-violently-assaulted-in-home-break-in-admitted-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: स्पीकर नैंसी पेलोसी के घर पर हमले में पति पॉल पेलोसी गंभीर रूप से घायल, सिर की सर्जरी हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: स्पीकर नैंसी पेलोसी के घर पर हमले में पति पॉल पेलोसी गंभीर रूप से घायल, सिर की सर्जरी हुई
Sat, 29 Oct 2022 10:53 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:53 AM IST
सार
बयान में कहा गया है कि पॉल पेलोसी के सिर की सर्जरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
नैंसी पेलोसी के साथ उनके पति पॉल पेलोसी।
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी के कैलिफोर्निया स्थित घर पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। शुक्रवार सुबह हुए इस हमले में पेलोसी के पति पॉल पेलोसी को सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके सिर की सर्जरी की गई।
विज्ञापन
पॉल पेलोसी को सिर के अलावा हाथों में भी चोट आई है। स्पीकर पेलोसी द्वारा जारी बयान के हवाले से सीएनएन ने यह खबर दी। अपने पति पर प्राणघातक हमले को लेकर उनके प्रति सहानुभूति जताने वालों के प्रति स्पीकर ने आभार व्यक्त किया है। बयान में कहा गया है कि पॉल पेलोसी के सिर की सर्जरी की गई है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
हमला घृणित व निंदनीय : बाइडन
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमले को घृणित व निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है। यह राजनीतिक व नफरतभरी हिंसा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन-पियरे ने एक आधिकारिक बयान में पॉल पेलोसी पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि हम पेलोसी के पूरे परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
निवेशक हैं पॉल पेलोसी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जब यह घटना हुई, तब पेलोसी अपने घर पर नहीं थीं। नैंसी पेलोसी और पॉल पेलोसी की शादी 1963 में हुई थी। जहां नैंसी अमेरिकी राजनीति में एक ताकतवर नेता के तौर पर जानी जाती हैं, वहीं उनके पति निवेशक हैं। इसी साल की शुरुआत में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप तय किए थे। पॉल को इस मामले में दोषी पाया गया था और उन्हें पांच दिन तक जेल में रखा गया था।