{"_id":"5c2ed6a3bdec2256de78faba","slug":"us-house-approved-legislation-to-end-a-partial-government-shutdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी हाउस ने पास किया बिल, खत्म होगा सरकार का शटडाउन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी हाउस ने पास किया बिल, खत्म होगा सरकार का शटडाउन
Fri, 04 Jan 2019 09:14 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के प्रतिनिधि सभा जहां अब डेमोक्रेट के पास बहुमत है। उन्होंने गुरुवार को एक विधेयक पास कर दिया जिसके अनुसार सरकार का आंशिक शटडाउन खत्म हो जाएगा। यह शटडाउन दो हफ्ते पहले विभिन्न संघीय एजेंसियों में शुरू हुआ था। इस विधेयक के तहत राज्य, वाणिज्य, कृषि, श्रम, ट्रेजरी और अन्य एजेंसियों के विभागों को चालू वित्त वर्ष की समाप्ति यानी 30 सितंबर तक फंड जारी किया जाएगा। वहीं दीवार बनाने के लिए फंड जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
डेमोक्रेट सासंदों द्वारा वोटिंग कराए जाने से पहले व्हाइट हाउस के सलाहकारों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा था कि यदि कांग्रेस इसे अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर ट्रंप के प्रस्तावित दीवार बनाने के अतिरिक्त बजट को पास नहीं करते हैं तो वह वीटो का इस्तेमाल कर सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप अवैध प्रवासियों पर लगाम लगाने के लिए दीवार बनाने के लिए पैसे जारी करने की मांग पर अड़े हुए हैं। जिसको लेकर आंशिक शटडाउन हो गया था।
विज्ञापन
इस बीच विपक्षी सांसदों पर तंज कसते हुए ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा था कि डेमोक्रेट्स हमेशा की तरह फिर ऐसा विधेयक लाएंगे जिसमें सीमा सुरक्षा के लिए कुछ नहीं होगा। यानि दीवार के लिए धन के अलावा सब कुछ होगा। दीवार बनाए बिना सीमा सुरक्षित नहीं हो सकती। अमेरिका में चल रहे गतिरोध के कारण ट्रंप फ्लोरिडा गोल्फ रिसॉर्ट में वार्षिक छु्ट्टियां मनाने की जगह साल के अंत में व्हाइट हाउस में ही रुके रहे थे।
विज्ञापन
सीमा पर दीवार के लिए वित्तीय प्रावधान करने से डेमोक्रेट्स के इनकार के बाद ट्रंप ने व्यापक खर्च संबंधी पैकेज पर दस्तखत करने से मना कर दिया था। इससे क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के दौरान संघीय सरकार का कामकाज ठप रहा। यह गतिरोध ट्रंप और डेमोक्रेट्स के बीच शक्ति परीक्षण का मसला बन चुका था। नवंबर में मध्यावधि चुनावों में निर्णायक जीत के बाद प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स का कब्जा हो गया था।