{"_id":"5feb6c438ebc3e3b6b556334","slug":"us-hits-record-covid-19-hospitalizations-with-more-than-121-000-people-admitted-the-highest-its-been-since-the-start-of-the-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19 : अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 1.21 लाख लोग अस्पताल में भर्ती हुए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
COVID-19 : अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 1.21 लाख लोग अस्पताल में भर्ती हुए
Tue, 29 Dec 2020 11:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Covid 19
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 8.19 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं कोरोना वायरस से अब तक 17.87 लाख से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में मंगलवार को अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड पहुंच गई।अमेरिका में एक दिन में एक लाख 21 हजार से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
यह लगातार 27वां दिन था, जब अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा हुई। इसके पहले, 24 दिसंबर को 1,20 लाख लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैलिफोर्निया में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां अस्पतालों में मेकशिफ्ट वार्ड बनाए जा रहे हैं। इनमें मरीजों को रखा जा रहा है। अमेरिका में 23 दिसंबर को एक लाख 19 हजार 463 लोग अस्पताल भर्ती हुए। 24 दिसंबर को 1,20 लाख, 25 दिसंबर को 1.18 लाख, 26 दिसंबर को 1.17 लाख, 27 दिसंबर को 1,18 लाख और 28 दिसंबर को 1.21 लाख लोग अस्पतला में भर्ती हुए।
विज्ञापन