फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Here is why Donald Trump thinks Vivek Ramaswamy won fourth GOP debate

US: डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी को बताया चौथी GOP डिबेट का विजेता, प्रतिद्वंदियों पर साधा निशाना

Sun, 10 Dec 2023 09:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Dec 2023 09:24 PM IST
सार

US: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी को चौथी ग्रैंड ओल्ड पार्टी (जीओपी) डिबेट का विजेता करार दिया। हालांकि, रामास्वामी एक अमेरिकी टेलीविजन के सर्वेक्षण में रिपब्लिकन उम्मीदवारों में चौथे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
US: Here is why Donald Trump thinks Vivek Ramaswamy won fourth GOP debate
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी को चौथी ग्रैंड ओल्ड पार्टी (जीओपी) डिबेट का विजेता करार दिया। चौथी जीओपी प्राइमरी डिबेट बुधवार को अलबामा के टस्कलोसा में आयोजित की गई थी और इसकी मेजबानी एक अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क न्यूजनेशन ने की।

विज्ञापन

ट्रंप ने शनिवार को 'ट्रूथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा, इतने सारे लोग पूछ रहे हैं कि मैं इतिहास की सबसे कम रेटिंग वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट के बारे में क्या सोचता हूं और मैं प्रतिभागियों की कैसे रेटिंग करूंगा। आलोचक होना आसान है। लेकिन, इस विषय पर मुझसे बेहतर कौन हो सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति ने अपने अन्य प्रतिद्वंद्वियों पर भी निशाना साधा और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली और न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी के चुनावी आंकड़ों की आलोचना की। ट्रम्प ने आगे न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर रॉन डेसैंटिस को एक बीमार पिल्ला बताते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से फिट नहीं हैं और टीडीएस यानि ट्रंप डिरेजमेंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं। 
 

विज्ञापन

वहीं, रिपब्लिकन रणनीतिकार स्कॉट जेनिंग्स ने कहा कि ज्यादातर लोगों को 'बेल्ट से नीचे के मुक्के' पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रामास्वामी ने भले ही ट्रंप की शैली में काम करने की कोशिश की हो, लेकिन यह उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ। 
 

मिल्वौकी के फिसर्व फोरम में डिबेट के बाद भारतीय-अमेरिकी नेता ने बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद वह 2024 के रिपब्लिकन दावेदारों में से एक बन गए। लेकिन फॉक्स न्यूज के ताजा सर्वेक्षण में सात फीसदी लोगों ने रामास्वामी को अपनी पसंद बताया है और इसके साथ ही वह चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली (11 फीसदी), फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस (14 फीसदी) और ट्रंप (62 फीसदी) हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर 2024 को होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed