फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US heading for tough two weeks Donald Trump warn advise people to be prepared for hard days ahead

कोरोना: अमेरिका में मृतकों की संख्या चार हजार के पार, ट्रंप ने कहा- आने वाले हफ्ते बेहद कठिन हैं

Wed, 01 Apr 2020 09:14 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 01 Apr 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
US heading for tough two weeks Donald Trump warn advise people to be prepared for hard days ahead
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले दो सप्ताह अमेरिका के लिए बेहद मुश्किल होंगे। ट्रंप का यह बयान कोरोना वायरस के लिए बने कार्यबल के एक सदस्य डेबोरा ब्रिक्स के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंटिंग)  बनाए रखने सहित कई उपाय किए जाने के बावजूद मृतकों की संख्या एक से दो लाख तक पहुंच सकती है।

ब्रिक्स ने कहा था कि अगर कोई कदम नहीं उठाया गया तो डेढ़ से दो करोड़ लोगों तक की जान जा सकती है। ट्रंप ने मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर किए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं चाहता हूं कि अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहें।’ उन्होंने कहा कि हमें बेहद मुश्किल दो हफ्तों का सामना करना होगा और फिर उम्मीद करते हैं कि जैसा विशेषज्ञ कह रहे हैं हमें अंतत: उम्मीद की कोई रोशनी दिखेगी। लेकिन ये दो हफ्ते बहुत ...बहुत दर्दनाक होने वाले हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने अपने देशवासियों से सकारात्मक रहने और कोरोना वायरस की अदृश्य सेना के खिलाफ इस युद्ध में सहयोग करने को कहा है। ट्रंप ने कहा, 'मैं लोगों को उम्मीद देना चाहता हूं कि मैं देश का चीयरलीडर हूं।'



अमेरिका में मृतकों की संख्या चार हजार के पार पहुंची: जॉन्स 
वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या बुधवार को चार हजार के पार पहुंच गई। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 4,076 तक पहुंच गई है जो कि शनिवार को दर्ज की गई संख्या से दोगुना है। शनिवार को मृतकों की संख्या 2,010 थी। जॉन्स हॉपकिन्स के आंकड़ों के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक मौतें न्यूयार्क राज्य में हुई है।




अमेरिका में मृतकों की संख्या मंगलवार को चीन में मरने वाले लोगों की संख्या से अधिक हो गई थी। चीन में ही कोरोना वायरस का मामला सबसे पहले सामने आया था। अमेरिका में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 1,89,510 हो गई है। हालांकि इटली और स्पेन में मृतकों की संख्या अधिक दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed