{"_id":"601310d33b3aac4810394c14","slug":"us-government-will-not-compromise-on-many-issues-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के साथ कई मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करेगी जो बाइडन सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन के साथ कई मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करेगी जो बाइडन सरकार
Fri, 29 Jan 2021 01:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : ANI
अमेरिका की नई सरकार ने चीन पर अपना रुख साफ करना शुरू कर दिया है। जो बाइडन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चीन के साथ जलवायु परिवर्तन के लिए बौद्धिक संपदा की चोरी और दक्षिण चीन सागर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रपति बाइडन के विशेष दूत जॉन कैरी ने कहा कि चीन के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर मतभेद हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में बाइडन द्वारा नामित राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने चीन को अपने पड़ोसियों के लिए एक रणनीतिक खतरे की संज्ञा दी है। उन्होंने सुरक्षा परिषद में चीनी प्रभाव के खिलाफ काम करना अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताई।
विज्ञापन