{"_id":"6035bc822a0444593d3d7649","slug":"us-former-president-obama-reveals-that-once-he-broke-his-schoolmate-nose-for-using-racial-slur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नस्लीय टिप्पणी पर दोस्त की नाक तोड़ दी थी', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'नस्लीय टिप्पणी पर दोस्त की नाक तोड़ दी थी', अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का खुलासा
Wed, 24 Feb 2021 08:11 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 24 Feb 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को नस्लीय भेदभाव को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के दौरान उन्होंने नस्लीय टिप्पणी कर रहे उनके एक दोस्त की नाक तोड़ दी थी। बराक ओबामा ने बताया कि लॉकर रूम फाइट के दौरान दोनों के बीच झड़प हो गई थी।
विज्ञापन
एक पॉडकास्ट के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस बात का खुलासा किया। नस्लीय मुद्दे पर बातचीत के दौरान बराक ओबामा ने कहा कि जब मैं स्कूल में था, मेरा एक दोस्त था। हम साथ में बास्केटबॉल खेलते थे। एक दिन हम दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी और उसने मुझ पर नस्लीय टिप्पणी की और एक अभद्र शब्द का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
बराक ओबामा ने आगे कहा कि उनका दोस्त उस अभद्र शब्द का मतलब भले ही नहीं जानता था लेकिन वो ये जानता था कि इसे सुनकर मुझे बुरा लगेगा। अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ने हंसते हुए कहा कि मुझे याद है कि मैंने उसके चेहरे पर प्रहार किया और उसकी नाक तोड़ डाली और हम लॉकर रूम में बंद थे।
विज्ञापन
ओबामा ने आगे कहा कि मैंने अपने दोस्त को विस्तार से समझाया कि आगे से इस अभद्र शब्द का इस्तेमाल मेरे लिए नहीं करना। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐसी किसी घटना को सार्वजनिक तौर पर बताया है।
ओबामा ने आगे कहा कि मैं गरीब, अनजान, मतलबी, भद्दा, नाखुश हो सकता हूं लेकिन मुझे क्या आपको पता है कि मैं क्या नहीं हूं, मैं आप जैसा नहीं हूं। ओबामा ने उस पॉडकास्ट के दौरान अमेरिकी समाज में नस्लीय भेदभाव को लेकर कई बार बातें की।
बता दें कि साल 2015 में, ओबामा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अमेरिका नस्लवाद से अभी भी बाहर नहीं निकला है। ओबामा का यह बयान तब आया था जब दक्षिण केरोलिना के अश्वेत चर्च में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं।