फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US former defense secretary Ashton Carter passes away at 68 years

US: पूर्व रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर का 68 साल की उम्र में निधन, भारत-अमेरिका सुरक्षा साझेदारी के थे निर्माता

Wed, 26 Oct 2022 03:31 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Oct 2022 03:31 AM IST
सार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कार्टर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कार्टर को भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों का प्रबल समर्थक बताया।

विज्ञापन
US former defense secretary Ashton Carter passes away at 68 years
अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर का निधन। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर का सोमवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। कार्टर को आधुनिक भारत-अमेरिका सुरक्षा साझेदारी के निर्माता के तौर पर जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एश्टन कार्टर का सोमवार शाम हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। कार्टर ने ओबामा प्रशासन के अंतिम दो वर्ष 2015 से 2017 तक रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था। 

विज्ञापन


कार्टर के परिवार ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया कि "उन्होंने अपना पेशेवर जीवन अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और छात्रों को अंतरराष्ट्रीय मामलों के बारे में पढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया था। वह एक प्यारे पति, पिता, गुरु और मित्र थे। उनका अचानक जाना उन सभी के लिए बड़ा नुकसान है जो उन्हें जानते थे।"
विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने शोक व्यक्त किया
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कार्टर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कार्टर को भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों का प्रबल समर्थक बताया। एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री ऐश कार्टर के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। उनके साथ काम करना बहुत अच्छा था और वे हमारे रक्षा संबंधों के प्रबल समर्थक थे। वह एक वैश्विक रणनीतिकार भी थे, जो हमेशा विचारोत्तेजक थे। उनका निधन न केवल उनके देश के लिए, बल्कि दुनिया भर में उनके कई दोस्तों के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि कार्टर ने अक्तूबर 2011 से दिसंबर 2013 तक लियोन पनेटा और हेगल के अधीन पेंटागन के मुख्य संचालन अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। भौतिकी और मध्यकालिक इतिहास में येल युनिवर्सिटी से स्नातक कार्टर रोड स्कॉलर थे। उन्होंने अप्रैल 2009 से अक्तूबर 2011 तक अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी एवं लॉजिस्टिक्स के लिए उप रक्षा मंत्री के रूप में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed