फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US First lady Jill Biden better Wife and Mother General Elections Joe Biden

US: बेहतर पत्नी और मां के रूप में उभर रही हैं जिल बाइडन, हर वक्त मजबूती से साथ खड़ी रहती हैं; पढ़ें उनकी कहानी

Wed, 12 Jun 2024 10:13 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2024 10:13 AM IST
सार

एक कार्यक्रम में बाइडन ने पत्नी जिल के बारे में कहा था कि वे एक गोंद हैं, उन्होंने मेरे परिवार को साथ रखा है। मैं जब उनसे पहली बार मिला था मैं तब ही उनसे शादी करना चाहता था। मैंने उन्हें शादी के लिए पांच बार पूछा था, तब जाकर कहीं जिल शादी के लिए मानी थीं। 

विज्ञापन
US First lady Jill Biden better Wife and Mother General Elections Joe Biden
जो बाइडन-जिल बाइडन। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रथम महिला जिल बाइडन मजबूती के साथ सामने आ रही हैं। वे अपने बेटे हंटर का मजबूती से साथ दे रही हैं तो वहीं अपने पति जो बाइडन के साथ भी कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी दिख रही है। जिल इन दोनों अपने बेटे और अपने पति दोनों का हौसला बढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन

मंगलवार को जिल अपने छोटे बेटे के साथ अदालत में रहीं तो वहीं अगले दिन बुधवार को वे फ्रांस में अपने पति जो बाइडन के साथ दिखीं। इसके अगले दिन गुरुवार को वे दोबारा अपने बेटे के साथ अदालत में थीं। इसके बाद फिर शनिवार को फिर अपने पति के साथ पेरिस में थी। वे एलीसी पैलेस में एक राजकीय रात्रिभोज में शामिल हुईं। इस दौरान वे शिआपरेली गाउन में दिखीं, उनके चेहरे पर मुस्कान थी और चेहरे पर थकान और तनाव की शिकन तक नहीं थी। बता दें, हंटर पर बंदूक रखने का आरोप है और ऐसा पहली बार है कि एक मौजूदा राष्ट्रपति के बच्चों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चल रहा हो।

विज्ञापन

बाइडन की सकारात्मक छवि के लिए काम करती हैं जिल
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, जिल हमेशा गर्मजोशी से पेश आती हैं और अपने पति की सकारात्मक छवि के लिए अधिक से अधिक काम करती हैं। बाइडन जब भी कभी कठोर होने लगते हैं तो जिल उनका हाथ थाम लेती हैं और उनका हौसला बढ़ाती हैं। जिल हमेशा बाइडन के सामने आने वाली चुनौतियों में उनका मार्गदर्शन करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइडन जिल को बताते हैं गोंद
एक कार्यक्रम में बाइडन ने पत्नी जिल के बारे में कहा था कि वे एक गोंद हैं, उन्होंने मेरे परिवार को साथ रखा है। मैं जब उनसे पहली बार मिला था मैं तब ही उनसे शादी करना चाहता था। बाइडन ने बताया था कि पहली बार मैंने उन्हें एक विज्ञापन में देखा था। मैंने उन्हें शादी के लिए पांच बार पूछा था, तब जाकर कहीं जिल शादी के लिए मानी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed