{"_id":"68e9bdf162f1875efb0d8b36","slug":"us-firings-of-federal-workers-begin-as-white-house-trump-administration-seeks-to-pressure-democrats-government-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में गहराया संकट, शटडाउन के बीच ट्रंप सरकार ने संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में गहराया संकट, शटडाउन के बीच ट्रंप सरकार ने संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू किया
Sat, 11 Oct 2025 07:46 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:46 AM IST
सार
ट्रंप प्रशासन के छंटनी के कदम की आलोचना भी शुरू हो गई है। डेमोक्रेट सांसदों के साथ ही सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के कई सांसदों ने भी ट्रंप प्रशासन के इस कदम की निंदा की है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में शटडाउन को 10 दिन का समय बीत गया है। अब ट्रंप सरकार ने संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है, यह ट्रंप प्रशासन द्वारा डेमोक्रेट पार्टी पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन इससे अमेरिका में राजनीतिक संकट गहराने की आशंका है। अमेरिका के बजट एवं प्रबंधन कार्यालय के निदेशक रस वॉट ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि छंटनी शुरू हो गई है। बजट एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि छंटनी बड़े पैमाने पर हो सकती है।
कर्मचारियों की छंटनी से बढ़ेगा गतिरोध
अमेरिकी सरकार के शिक्षा, वित्त, आंतरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग में छंटनी हो सकती है। इन विभागों के प्रवक्ताओं ने कहा कि उन्हें कर्मचारियों की छंटनी को लेकर नोटिस मिले हैं। आमतौर पर अमेरिका में शटडाउन के दौरान कर्मचारियों को छुट्टियों पर भेज दिया जाता है और शटडाउन खत्म होने के बाद उन्हें वापस बुला लिया जाता है, लेकिन कर्मचारियों की छंटनी अमेरिका में राजनीतिक संकट बढ़ा सकती है। इससे व्हाइट हाउस और कांग्रेस के बीच भी टकराव होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें- Donald J Trump: गाजा में शांति, चीन पर 100% टैरिफ और नोबेल पर चौंकाने वाला दावा; ट्रंप ने बयानों से मचाई हलचल
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन के फैसले की आलोचना शुरू
ट्रंप प्रशासन के छंटनी के कदम की आलोचना भी शुरू हो गई है। डेमोक्रेट सांसदों के साथ ही सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के कई सांसदों ने भी ट्रंप प्रशासन के इस कदम की निंदा की है। शुक्रवार रात मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि कई लोगों की नौकरी चली जाएगी और कर्मचारियों की छंटनी डेमोक्रेट पार्टी के फोकस वाले विभागों में ज्यादा होगी। हालांकि उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई। अमेरिका में शटडाउन 1 अक्तूबर से शुरू हुआ था। ट्रंप प्रशासन ने सभी संघीय एजेंसियों को बजट कार्यालय को उन कर्मचारियों के नामों की सूची देने का निर्देश दिया है, जिन्हें नौकरी से हटाया जा सकता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन