फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Finalists of Scripps National Spelling Bee reached White House, most of these children are of Indian origi

US: व्हाइट हाउस पहुंचे स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी के फाइनलिस्ट, इनमें से ज्यादातर बच्चे भारतवंशी

Sat, 01 Jun 2024 11:50 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 01 Jun 2024 11:50 AM IST
सार

स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी के विजेता और सात फाइनलिस्ट को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेता ब्रुहट सोमा थे, जो कि भारतीय-अमेरिकी हैं। स्पेलिंग बी में ज्यादातर फाइनलिस्ट भारतीय-अमेरिका हैं।

बृहस्पतिवार को स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी आयोजित हुई। जिसमें जजों ने 12 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र ब्रुहट को विजेता घोषित किया। ब्रुहट सोमा ने 90 सेकेंड में 30 शब्द लिखे, जिमसें से 29 शब्दों की सही वर्तनी बताई।

विज्ञापन
US: Finalists of Scripps National Spelling Bee reached White House, most of these children are of Indian origi
व्हाइट हाउस पहुंचे स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी के फाइनलिस्ट - फोटो : pti

विस्तार

स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी के विजेता और सात फाइनलिस्ट को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेता ब्रुहट सोमा थे, जो कि भारतीय-अमेरिकी हैं। स्पेलिंग बी में ज्यादातर फाइनलिस्ट भारतीय-अमेरिका हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी आयोजित हुई। जिसमें जजों ने 12 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र ब्रुहट को विजेता घोषित किया। ब्रुहट सोमा ने 90 सेकेंड में 30 शब्द लिखे, जिमसें से 29 शब्दों की सही वर्तनी बताई। दूसरे फाइनलिस्ट बने फैजान जकी रहे। इस प्रतियोगिता के विजेता को 50,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा नगद पुरस्कार जीते।
विज्ञापन


शुक्रवार को, व्हाइट हाउस ने उन्हें साउथ लॉन में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। प्रतियोगिता के विजेता ब्रुहट सोमा समेत अन्य सात फाइनलिस्ट छात्रों को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया। इन युवा प्रतिभाओं के लिए यह सफर रोचक रहा। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बिडेन ने कैनसस सिटी चीफ़्स का स्वागत किया। उनके चैंपियनशिप सीज़न और सुपर बाउल LVIII में जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रुहट संग व्हाइट हाउस सात अन्य छात्रों में से चार अन्य भी भारतीय अमेरिकी थे। जिसमें कैलिफोर्निया से ऋषभ साहा और श्रेय पारिख, कोलोराडो से अदिति मुथुकुमार और उत्तरी कैरोलिना से अनन्या राव प्रसन्ना थे। व्हाइट हाउस के लॉन में सभी फाइनलिस्ट ने तस्वीरें खींची। 


माथे पर तिलक लगाए नजर आए ब्रुहट
ब्रुहट इस दौरान पीले रंग की चैंपियनशिप टी-शर्ट और माथे पर लाल तिलक लगाए नजर आए। बता दें ब्रुहट के साथ आए सात अन्य फाइनलिस्ट में से चार भारतीय मूल के थे। फाइनलिस्ट के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed