फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US FDA gives Pfizer COVID-19 Vaccine Full Approval 9 months after Emergency use approval decision news and updates

अमेरिका: 9 महीने पहले आपात इस्तेमाल की मंजूरी पाने वाली फाइजर को अब मिली पूर्ण मंजूरी, जानें इसका क्या फायदा?

Mon, 23 Aug 2021 07:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Mon, 23 Aug 2021 07:52 PM IST
सार

एफडीए ने कहा कि टीके में संदेशवाहक आरएनए है जो एक जैविक सामग्री है। इसमें सार्स-सीओवी-2 के एमआरएनए का लघु अंश है जो रोग-प्रतिरोधक प्रणाली को सार्स-सीओवी-2 के लिए प्रतिरक्षा विकसित करने को प्रेरित करता है।

विज्ञापन
US FDA gives Pfizer COVID-19 Vaccine Full Approval 9 months after Emergency use approval decision news and updates
फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मिली पूर्ण मंजूरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और उसके जर्मन साझेदार बायोएनटेक द्वारा विकसित कोरोना टीके के पूर्ण इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। गौरतलब है कि 9 महीने पहले ही फाइजर की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी।  
विज्ञापन


एफडीए की कमिश्नर जैनेट वुडकॉक ने कहा है कि इस वैक्सीन को मंजूरी मिलना एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जहां पहले ही करोड़ो लोग इस वैक्सीन को लगवा चुके हैं, वहीं अब एफडीए के फैसले से बाकी लोगों में भी कोरोना वैक्सीन लगवाने का विश्वास पैदा होगा। बता दें कि यह दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन है, जिसे किसी देश में पूर्ण मंजूरी मिली है। 
विज्ञापन


कैसे मिली मंजूरी?: एफडीए की ओर से वैक्सीन को मंजूरी इसके 9 महीने के डेटा के विश्लेषण के बाद दी गई है। विशेषज्ञों ने टीके के तैयार हो जाने के बाद इसकी लंबी अवधि में निगरानी की। बताया गया है कि इस वैक्सीन के प्रभाव को लेकर 40 हजार लोगों पर स्टडी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सेना ने इससे पहले ही कहा था कि वह वैक्सीन को पूर्ण मंजूरी मिलने के बाद अपने सैनिकों के लिए इसे अनिवार्य कर देगी। माना जा रहा है कि इसके बाद निजी कंपनियां और यूनिवर्सिटीज में भी इस वैक्सीन को लगवाना अनिवार्य कर दिया जाएगा। 


बता दें कि अमेरिका ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन को 12 दिसंबर 2020 को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। एफडीए ने तब बताया था कि उसके टीके में संदेशवाहक आरएनए है जो एक जैविक सामग्री है। इसमें सार्स-सीओवी-2 के एमआरएनए का लघु अंश है जो रोग-प्रतिरोधक प्रणाली को सार्स-सीओवी-2 के लिए प्रतिरक्षा विकसित करने को प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed