{"_id":"6099fffd8ebc3eb2ab55ca12","slug":"us-fda-approves-emergency-use-of-pfizer-biontech-vaccine-for-children-in-12-to-15-age-group-coronavirus-joe-biden","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी: अमेरिका में 12 से 15 साल के बच्चों को भी लगेगा कोरोना का टीका, फाइजर वैक्सीन का होगा इस्तेमाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मंजूरी: अमेरिका में 12 से 15 साल के बच्चों को भी लगेगा कोरोना का टीका, फाइजर वैक्सीन का होगा इस्तेमाल
Tue, 11 May 2021 09:24 AM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 11 May 2021 09:24 AM IST
सार
अमेरिका ने कोरोना के खिलाफ जंग में एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। अमेरिका के खाद्य और दवा प्रशासन (एफडीए) ने 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी फाइजर की कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
Pfizer and BioNTech Covid-19 vaccine
- फोटो : Agency
विस्तार
दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका ने कोरोना के खिलाफ जंग में एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। अमेरिका के खाद्य और दवा प्रशासन (एफडीए) ने 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी फाइजर की कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
अमेरिका के खाद्य और दवा प्रशासन ने फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन को 12 से 15 साल के किशोरों में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। एफडीए के कार्यकारी आयुक्त डॉक्टर जेनेट वुडकॉक ने कहा कि कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर लिया गया यह निर्णय हमें सामान्य स्थिति में लौटने के करीब लाएगा। माता-पिता और अभिभावक इस बात के लिए आश्वस्त हो सकते हैं कि एजेंसी ने सभी उपलब्ध डेटा की गहन समीक्षा की है।
विज्ञापन
US Food and Drug Administration (FDA) authorizes Pfizer-BioNTech COVID-19 vaccine for emergency use in adolescents (12-15 years) in another important action in the fight against pandemic: FDA pic.twitter.com/1ScIC6823d
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 10, 2021
अमेरिका के खाद्य और दवा प्रशासन (एफडीए) ने 16 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए फाइजर वैक्सीन लगाने की पहले ही मंजूरी दे दी थी। हालांकि, फाइजर कंपनी ने पाया कि उसका टीका छोटे बच्चों पर भी कारगर है, जिसके एक महीने बाद यह घोषणा हुई। अब फाइजर की दो खुराक वाले वैक्सीन को 12 से 15 साल के बच्चों के लिए आपात स्थिति में इस्तेमाल करने को मंजूरी दे दी गई है।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर आने की चेतावनी मिलने के बाद इससे निपटने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विशेषज्ञों की मानें तो भारत में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ऐसे में एफडीए द्वारा उठाया गया कदम काफी महत्वपूर्ण है।