{"_id":"67a6e26e6108be3bdb06e46d","slug":"us-elon-musk-says-will-resigned-doge-staffer-after-racist-posting-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: नस्लीय पोस्ट के लिए इस्तीफा देने वाले कर्मचारी को फिर से नियुक्त करेंगे मस्क, उपराष्ट्रपति ने किया समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: नस्लीय पोस्ट के लिए इस्तीफा देने वाले कर्मचारी को फिर से नियुक्त करेंगे मस्क, उपराष्ट्रपति ने किया समर्थन
Sat, 08 Feb 2025 10:29 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:29 AM IST
सार
जेडी वेंस के समर्थन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मार्को एलेज का समर्थन किया तो एलन मस्क ने भी अब पोस्ट कर एलेज को फिर से नौकरी पर रखने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नस्लीय पोस्ट करने के आरोप में सरकारी दक्षता विभाग से इस्तीफा देने वाले कर्मी को एलन मस्क ने वापस नौकरी पर रखने का एलान किया है। मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के कर्मचारी मार्को एलेज ने एक दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया था। दरअसल अमेरिकी मीडिया में छपी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मार्को एलेज ने बीते साल सोशल मीडिया पर कुछ नस्लीय पोस्ट किए थे। हालांकि बाद में एलेज ने उन पोस्ट को डिलीट कर दिया था।
जेडी वेंस के बाद ट्रंप ने भी किया था समर्थन
मीडिया रिपोर्ट्स के बाद मार्को एलेज को लेकर विवाद हुआ तो एलेज ने सरकारी दक्षता विभाग से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एलेज का समर्थन किया और उन्हें फिर से काम पर रखने की बात कही थी। जेडी वेंस के समर्थन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मार्को एलेज का समर्थन किया तो एलन मस्क ने भी अब पोस्ट कर एलेज को फिर से नौकरी पर रखने का एलान कर दिया है।
सरकारी दक्षता विभाग के कर्मचारी पर लगे नस्लीय टिप्पणी के आरोप
DOGE (सरकारी दक्षता विभाग) कर्मचारी 25 वर्षीय मार्को एलेज ने पिछले साल सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि, 'मैं पहले नस्लवादी था और यह मजेदार था' और 'आप मुझे मेरी जातीयता से बाहर शादी करने के लिए पैसे नहीं दे सकते' जैसे पोस्ट किए थे। पिछले साल सितंबर में एक पोस्ट में एलेज ने लिखा कि 'भारतीयों के प्रति नफरत को सामान्य बनाओ।' इन्हीं पोस्ट के लिए मार्को एलेज की तीखी आलोचना हुई तो गुरुवार को एलेज ने सरकारी दक्षता विभाग से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
वेंस ने कहा- एक बेवकूफी के आधार पर किसी का जीवन बर्बाद करना गलत
वेंस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मार्को एलेज का समर्थन किया और लिखा कि एलेज को वापस लाया जाना चाहिए। वेंस ने लिखा कि 'मैं भी एलेज की कुछ पोस्ट से असहमत हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि सोशल मीडिया पर बेवकूफी भरी गतिविधियां करने से किसी बच्चे के जीवन को बर्बाद कर देना चाहिए।' एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर वेंस के साथ हैं। इसके कुछ घंटे बाद मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'एलेज को वापस लाया जाएगा। गलती करना मानवीय है और माफ करना ईश्वरीय।' गौरतलब है कि मार्को एलेज उन दो कर्मचारियों में शामिल है, जो बीते सप्ताह विवाद के केंद्र में थे। दरअसल एलेज समेत दोनों कर्मचारियों को अमेरिकी वित्तीय विभाग के संवेदनशील डेटा तक पहुंच मिली थी, जिस पर विवाद के बाद अदालत ने रोक लगा दी थी।