फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election: US Capitol Police officers arrested a man who smelled like fuel, had a torch & a flare gun

US Election: मशाल और फ्लेयर गन के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार; जॉर्जिया में बम की धमकी के कारण मतदान प्रभावित

Wed, 06 Nov 2024 02:44 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 06 Nov 2024 02:44 AM IST
सार

मामले में यूएस कैपिटल पुलिस की तरफ से कहा गया कि, हमारे अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसे कैपिटल विजिटर सेंटर (सीवीसी) में हमारी स्क्रीनिंग प्रक्रिया के दौरान रोका गया था। उस व्यक्ति से ईंधन जैसी गंध आ रही थी, उसके पास एक मशाल और एक फ्लेयर गन भी थी। सीवीसी आज के लिए पर्यटकों के लिए बंद है, फिलहाल हम जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
US Election: US Capitol Police officers arrested a man who smelled like fuel, had a torch & a flare gun
अमेरिका में मतदान के लिए कतार में लगे मतदाता - फोटो : ANI

विस्तार

यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तारर किया, जिसके ईंधन जैसी गंध आ रही थी, उसके पास एक मशाल और एक फ्लेयर गन थी। यूएस कैपिटल पुलिस ने कहा कि फिलहाल कैपिटल विजिटर सेंटर को बंद कर दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन


वाशिंगटन DC में कई जगहों पर बढ़ाई सुरक्षा
यह घटना तब हुई जब लाखों अमेरिकी 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए मतदान करने के लिए देश भर में मतदान केंद्रों पर कतारों में खड़े थे। वहीं इससे पहले, संभावित नागरिक अशांति की तैयारी के लिए वाशिंगटन डीसी में कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। व्हाइट हाउस, यूएस कैपिटल और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के आवास पर एंटी-क्लाइम्ब बैरियर समेत भारी बाड़ लगाई गई थी।
विज्ञापन


फर्जी बम धमकी के कारण जॉर्जिया में रुका मतदान
प्रमुख चुनावी राज्य जॉर्जिया में कम से कम दो मतदान केंद्रों को मंगलवार को फर्जी बम धमकियों के कारण कुछ समय के लिए खाली कराया गया। राज्य के चुनाव अधिकारियों ने इन धमकियों के लिए रूसी एजेंटों को जिम्मेदार ठहराया है। ये धमकियां बाद में झूठी पाई गईं, इसके कारण जॉर्जिया के फुल्टन काउंटी में दो मतदान केंद्रों को खाली कराना पड़ा। लगभग 30 मिनट के बाद दोनों केंद्र फिर से खोल दिए गए। काउंटी ने अदालत में आवेदन किया है कि इन स्थानों के मतदान का समय राज्य के 7 बजे के समय सीमा से आगे बढ़ाया जाए। जॉर्जिया के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ब्रैड रैफेंसपर्गर ने कहा कि चुनाव दिवस पर बम धमकियों के पीछे रूस का हस्तक्षेप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित हिंसा से बचने के लिए की गई तैयारी
व्हाइट हाउस और कैपिटल हिल के पास कई प्रतिष्ठानों ने तोड़फोड़ से बचने की उम्मीद में अपनी खिड़कियों पर बोर्ड लगा दिए थे। दरअसल 2021 में, एक भीड़ ने 6 जनवरी को यूएस कैपिटल पर धावा बोला था, जो डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत की पुष्टि करने वाली थी। उस दिन सैकड़ों ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल पुलिस पर हमला किया था, इमारत में घुस गए थे और तोड़फोड़ की थी, जिसमें तीन पुलिस अधिकारियों और तीन दंगाइयों की मौत हो गई थी। यह हमला कथित तौर पर बाइडन को पदभार ग्रहण करने से रोकने के उद्देश्य से किया गया था और इसे विद्रोह के रूप में देखा गया था, संघीय जांच ब्यूरो ने इसे 'घरेलू आतंकवाद' करार दिया था।


डोनाल्ड ट्रंप पर लगाया गया था महाभियोग
डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने कथित तौर पर अपने समर्थकों से उस दिन कैपिटल तक मार्च करने का आग्रह किया था, पर सदन ने विद्रोह को भड़काने के लिए महाभियोग लगाया था, लेकिन बाद में सीनेट ने उन्हें बरी कर दिया। वहीं पिछले महीने, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि उन्होंने शांतिपूर्ण और देशभक्तिपूर्ण तरीके से बात की थी, और उन्होंने हिंसा के लिए कोई आह्वान नहीं किया था। उन्होंने कैपिटल की सुरक्षा न बढ़ाने के लिए डेमोक्रेट नैन्सी पेलोसी को भी दोषी ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed