फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us election Joe Biden says President Donald Trump along with the first lady Melania Trump being tested positive for COVID-19 is a bracing reminder to take the virus seriously

ट्रंप का कोरोना संक्रमित होना वायरस को गंभीरता से लेने की फिर से याद दिलाता है: बिडेन

Sat, 03 Oct 2020 08:34 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
us election Joe Biden says President Donald Trump along with the first lady Melania Trump being tested positive for COVID-19 is a bracing reminder to take the virus seriously
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ मैदान में उतरे डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी जो बिडेन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश की पहली महिला नागरिक का कोविड-19 से संक्रमित होना, फिर से याद दिलाता है कि इस वायरस को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही बिडेन ने लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


बिडेन ने ग्रैंड रैपिड्स, मिशिगन में अपने चुनावी अभियान रैली में कहा, "कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद पहली महिला और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए मेरी प्रार्थनाएं। मेरी पत्नी जिल और मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द ही पूरी तरह से ठीक हों।"  
विज्ञापन




उन्होंने कहा यह राजनीति का मामला नहीं है। यह हम सभी को फिर से याद दिलाता है कि हमें इस वायरस को गंभीरता से लेना है। यह अपने आप नहीं चला जाएगा। हमें जिम्मेदार बनकर अपनी भूमिका निभानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिडेन ने लोगों से विशेषज्ञों की सलाह मानने, मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया।

बिडेन ने कहा, "इसका मतलब है कि विज्ञान का पालन करना, विशेषज्ञों की बात सुनना, हाथ धोना, सोशल डिस्टेंसिंग। इसका मतलब है कि सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना और इसका मतलब है कि दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना। इसका मतलब है कि राष्ट्रव्यापी जनादेश देना।"

राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने मास्क पहनने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण, शक्तिशाली सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरण है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सीडीसी के प्रमुख के अनुसार, अगर हर कोई सार्वजनिक रूप से मास्क पहनता है, तो हम अगले 100 दिनों में 100,000 लोगों की जान बचा सकते हैं। इसलिए देशभक्त बनो। यह एक मजबूत व्यक्ति होने के बारे में नहीं है। यह अपने हिस्से का काम करने के बारे में है।


बिडेन ने कहा, "मास्क पहनना न केवल अपनी सुरक्षा करना है, बल्कि यह आपके आस-पास, आपकी मां, आपके पिताजी, आपके भाई, आपकी बहन, पति, पत्नी, पड़ोसी, सहकर्मी की भी रक्षा करता है। सिर्फ अपने लिए ना करें। यह उन लोगों के लिए करें जिन्हें आप प्यार करते हैं, जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं।" 

बता दें कि कोरोना वायरस से 2,07,000 से ज्यादा अमेरिकियों की मौत हो चुकी है और सात मिलियन (70 लाख) से अधिक अमेरिकी संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed