फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election Fires at ballot drop boxes being probed says officers news in hindi

US President Elections: ओरेगन-वैंकूवर के बैलेट बॉक्स में आगजनी, कई मतपत्र क्षतिग्रस्त, जांच में जुटे अधिकारी

Tue, 29 Oct 2024 08:24 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 29 Oct 2024 08:24 AM IST
सार

US Election: वॉशिंगटन के राज्य मंत्री स्टीव हॉब्स ने इन घटनाओं की निंदा की। उन्होंने बताया कि कुछ बैलट्स क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव कर्मियों की सुरक्षा पर जोर डाला।

विज्ञापन
US Election Fires at ballot drop boxes being probed says officers news in hindi
आगजनी - फोटो : ANI/Reuters

विस्तार

अमेरिका में ओरेगॉन के पोर्टलैंड क्षेत्र में दो बैलट ड्रॉप बॉक्स में आग लगने की घटनाओं पर संघीय अधिकारी जांच कर रहे हैं। वे इसके साथ वाशिंगटन के नजदीकी वैंकूवर क्षेत्र में दूसरी बार आग लगने की घटनाओं की भी जांच में जुटे हुए हैं। पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो ने बताया कि अधिकारियों ने ओरेगॉन में सोमवार को लगभग 3:30 बजे बैलट ड्रॉप बॉक्स में आग लगने की घटना की जानकारी पाकर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत आग पर काबू पा लिया, लेकिन हादसे में कई बैलट्स (मतपत्र) नष्ट हो गए।
विज्ञापन


घटनाओं की जांच जारी
संघीय जांच एजेंसी के प्रवक्ता स्टीव बर्नड ने कहा कि संघीय अधिकारी राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन की मदद से इन घटनाओं की जांच कर रहे हैं। मल्टनोमाह काउंटी चुनाव निदेशक टिम स्कॉट ने बताया कि इस हादसे में तीन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे से लेकर सोमवार तीन बजे के बीच अपने बैलट जमा किए हैं, वे काउंटी चुनाव प्रभाग से संपर्क कर सकते हैं। स्कॉट ने मतदाताओं को आश्वासन दिया कि भले ही उनके बैलट नष्ट हो गए हो, लेकिन उनके वोट गिने जाएंगे। 
विज्ञापन


वैंकूवर में बैलट बॉक्स में लगा दी गई आग
वैंकूवर में सोमवार को एक बस स्टेशन के पास बैलट बॉक्स में आग लगा दी गई। विभाग को जलते हुए बैलट बॉक्स के पास एक संदिग्ध उपकरण मिला। क्लार्क काउंटी चुनाव कार्यालय ने बताया कि इस हादसे में सैकड़ों बैलेट प्रभावित हुए हैं। वॉशिंगटन के राज्य मंत्री स्टीव हॉब्स ने इन घटनाओं की निंदा की। उन्होंने बताया कि कुछ बैलट्स क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव कर्मियों की सुरक्षा पर जोर डाला। स्टीव हॉब्स ने चुनावी प्रक्रिया को खतरे में डालने वाली घटनाओं की निंदा की और वॉशिंगटन में सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "हम अपने चुनाव कर्मियों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने वाली धमकियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बैलट बॉक्स लगभग 15 मील की दूरी पर स्थित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फीनिक्स में एक डाकघर के बाहर एक मेलबॉक्स में आग लगा दी गई थी, जिसमें कई बैलट्स नष्ट हो गए थे। इस मामले में एक 35 वर्षीय व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया गया था। आरोपी ने बताया कि उसने राजनीतिक मकसद से ऐसा नहीं किया।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed