फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US election: Donald Trump alleged presidential candidate Joe Biden shipping jobs to China

अमेरिका चुनाव: ट्रंप का आरोप, जो बिडेन ने चीन भेजीं नौकरियां

Mon, 12 Oct 2020 03:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Oct 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
US election: Donald Trump alleged presidential candidate Joe Biden shipping jobs to China
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन पर आरोप लगाया है कि जब वह सीनेटर और उपराष्ट्रपति थे तब उन्होंने ऐसा माहौल रचा, जिससे बहुत सी नौकरियां चीन चली गईं।

विज्ञापन


 अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद व्हाइट हाउस की ब्लू रूम बालकनी से पहली बार लोगों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘देश को समाजवाद की राह पर ले जाने के लिए’ बिडेन और उनकी चुनाव प्रचार मुहिम चला रही है और वह उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, डेमोक्रेटिक पार्टी एक समाजवादी कार्यक्रम एवं मंच है। यह केवल समाजवादी नहीं है, इससे भी आगे है। इस पर दर्शकों में एक व्यक्ति चिल्लाया कि ये वामपंथी हैं। इस पर ट्रंप ने कहा कि हां, वास्तव में ये लोग वामपंथी ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पेंसिलवेनिया के एरी शहर में चुनाव प्रचार कर रहे बिडेन ने कहा कि ट्रंप केवल अमीरों और अरबपतियों के हितों की रक्षा कर रहे हैं। ट्रंप आधुनिक अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जिनके कार्यकाल में नौकरियां कम हुई हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने देश को मंदी में लाकर खड़ा कर दिया है, जहां शीर्ष पर बैठे लोग तरक्की कर रहे हैं, लेकिन मध्यम और उससे नीचे स्तर के लोगों के लिए परेशानियां पैदा हो रही हैं।

बिडेन ने कहा कि ट्रंप केवल पार्क एवेन्यू से ही दुनिया को देख सकते हैं, जबकि मैं स्क्रेंटन से पूरी दुनिया को देखता हूं। मेरा बिल्ड बैक बैटर (बेहतरी के लिए फिर से निर्माण) एजेंडा इसी के लिए है।

ग्रीन कार्ड पर देश की सीमा खत्म करेगा बिडेन प्रशासन : कृष्णमूर्ति
अत्यधिक कुशल प्रवासियों के लिए निष्पक्ष आव्रजन कानून के समर्थक और इलिनोइस से डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने शनिवार को कहा कि रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड के लिए देशों की सीमा खत्म करने से भारतीय आइटी पेशेवरों का लंबा इंतजार खत्म होगा।

मुझे उम्मीद है कि यदि जो बिडेन जीते तो उनके प्रशासन के तहत, हम सीनेट के माध्यम से इस कानून को पारित करने में सक्षम होंगे। इस चर्चा में भारतीय मूल के सांसद एमी बेरा, प्रमिला जयपाल और रो खन्ना भी मौजूद थे। उन्होंने भी भारतीय पेशेवरों के लिए ग्रीन कार्ड का कोटा बढ़ाने की वकालत की।


ट्रंप से दूसरों को संक्रमण फैलने का खतरा हुआ कम, डॉक्टर ने की पुष्टि
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अन्य लोगों को संक्रमण फैलने का खतरा नहीं हैं। उनके डॉक्टर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि ट्रंप से दूसरों को संक्रमण फैलने का जोखिम नहीं है। व्हाइट हाउस में पहली बार आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्होंने इसकी जानकारी दी।

व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. सीन कॉनले ने शनिवार को कहा, मुझे यह रिपोर्ट दिखाते हुए खुशी हो रही है कि ट्रंप की सेहत में पहले से सुधार आया है। उन्होंने कहा कि आइसलोशन में रहकर ट्रंप की सेहत बेहतर हुई है। ट्रंप के कोविड पीसीआर सैंपल से पता चला है कि उनसे कोई दूसरा संक्रमित नहीं हो सकता है।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप कोरोना से ठीक होने के बाद पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। ट्रंप भारी संख्या में मौजूद अपने समर्थकों के सामने बिना मास्क के नजर आए थे। उन्होंने मंच पर ही मास्क को हटाया था।


अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की बालकनी से ट्रंप ने कहा कि वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने लोगों को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए बड़ी रैलियां करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed