फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election 2024 Kamala Harris can be Game Changer Expert Reactions Democrat Leaders Obama Clinton Hails Biden

US: 'भारतवंशी कमला का नामांकन डेमोक्रेट्स के लिए गेम चेंजर..'; बाइडन की नाम वापसी के बाद चुनाव में अधिक उत्साह

Mon, 22 Jul 2024 07:04 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 22 Jul 2024 07:04 AM IST
सार

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (DNC) के अध्यक्ष ने आश्वस्त किया है कि बाइडन के नाम वापस लेने की घोषणा के बाद नए प्रत्याशी के नाम की घोणषा पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाकर ही की जाएगी। बाइडन की जगह कमला हैरिस को लेकर अमेरिकी राजनीति के जानकार काफी आशान्वित हैं। कमला की उम्मीदवारी को गेम चेंजर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
US Election 2024 Kamala Harris can be Game Changer Expert Reactions Democrat Leaders Obama Clinton Hails Biden
कमला हैरिस (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने का एलान किया है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति बाइडन ने कांग्रेस के कई सदस्यों, राज्यपालों और समर्थकों से बात की। व्हाइट हाउस के मुताबिक बाइडन अगले डेमोक्रेटिक प्रत्याशी के नाम पर विचार और समर्थन जुटाने के लिए आज रात और कल भी प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत जारी रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

बाइडन के फैसले के बाद आगामी चुनावों पर अमेरिकी संस्था यूसी बर्कले के शोधकर्ता और एएपीआई डेटा के संस्थापक, कार्तिक रामकृष्णन ने कहा, इस चुनावी वर्ष में शायद कुछ और आश्चर्यजनक घटनाएं बाकी हैं, खासकर जब बात विदेश नीति की हो...इस चुनाव में अभी भी अनिश्चितता है। बाइडन के फैसले के बाद अब युवा मतदाताओं, अश्वेत मतदाताओं, एशियाई अमेरिकी मतदाताओं के बीच, हम एक सप्ताह पहले की तुलना में बहुत अधिक उत्साह देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी समुदाय काफी उत्साहित
भारतवंशी कमला हैरिस को प्रत्याशी बनाए जाने के संबंध में उन्होंने कहा, यह फैसला बहुत हद तक गेम चेंजर साबित हो सकता है। अगर हम 2020 के चुनाव को देखें तो साफ है कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय मतदाताओं और दानदाताओं दोनों के मामले में काफी उत्साहित है... हमने अप्रैल और मई में एशियाई अमेरिकियों का एक सर्वेक्षण किया था।  भारतवंशी कमला बेहद लोकप्रिय, ट्रंप की अनुमोदन रेटिंग से बहुत बेहतर
यूसी बर्कले के शोधकर्ता और एएपीआई डेटा के संस्थापक, कार्तिक रामकृष्णन के मुताबिक भारतीय-अमेरिकियों के बीच कमला हैरिस लोकप्रिय हैं। उनकी अनुकूलता रेटिंग बाइडन के समान ही थी। यह दोनों में से किसी के लिए भी बहुत अच्छी नहीं थी। हालांकि, रेटिंग ट्रंप की अनुमोदन रेटिंग से बहुत बेहतर थी... इन आंकड़ों से चुनावी नतीजों पर बहुत बड़े पैमाने पर फर्क पड़ सकता है।

कमला हैरिस बोलीं- बाइडन का समर्थन गौरवान्वित करने वाला
इससे पहले कमला हैरिस ने कहा, अमेरिका के तमाम लोगों की तरफ से वे राष्ट्रपति के रूप में असाधारण नेतृत्व करने और दशकों तक देश की सेवा के लिए जो बाइडन को धन्यवाद देना चाहती हैं।उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट खेमे से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी के रूप में बाइडन का अनुमोदन और समर्थन पाकर गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा इरादा सबके समर्थन से नामांकन अर्जित करना और चुनाव जीतना है। डेमोक्रेटिक पार्टी को एकजुट कर डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रोजेक्ट 2025 एजेंडे को हराने के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम करूंगी। हमारे देश को एकजुट कर चुनाव लड़ने में अभी 107 दिन बाकी हैं। हम साथ मिलकर लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।

बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी का बयान

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बाइडन के नाम वापस लेने के फैसले पर कहा, बाइडन ने अपने असाधारण सेवा करियर का समापन किया है। इनके कार्यकाल में अमेरिका अभूतपूर्व महामारी के दौर से बाहर निकला है। उन्होंने कहा, लाखों नए रोजगार सृजित हुए हैं। क्षतिग्रस्त अर्थव्यवस्था दोबारा मजबूत हुई है। हमारा लोकतंत्र मजबूत हुआ है। दुनिया में अमेरिका की छवि और मजबूत हुई है। देश ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में जिस तरह का खतरा पैदा हुआ, उससे ज्यादा हमें अपने देश के लिए किसी और चीज ने चिंतित नहीं किया है।
 

ट्रंप देश के विरुद्ध काम करने वाले, बाइडन ने पटखनी देकर अमेरिकी लोकतंत्र को बचाया

डेमोक्रेटिक हाउस के अल्पसंख्यक नेता हकीम जेफ्रीस ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिकी इतिहास में सबसे सफल और महत्वपूर्ण नेताओं में से एक हैं। एक कार्यकाल से भी कम समय में, उन्होंने देश को सदी में एक बार होने वाली महामारी से बचाया, अर्थव्यवस्था को मंदी के कगार से वापस लाने में सफल रहे। रोजमर्रा के अमेरिकियों के लिए महत्वपूर्ण कानून बनाए। रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को देश के विरुद्ध काम करने वाला प्रमुख (Insurrectionist-in-Chief) बताकर जेफ्रीस ने कहा, बाइडन ने ऐसे नेता को हराकर देश के लोकतंत्र को बचाया। अमेरिका आज एक बेहतर जगह है क्योंकि राष्ट्रपति बाइडन ने अपने कार्यकाल में बुद्धिमत्ता, शालीनता और गरिमा के साथ नेतृत्व किया। हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे।
 

भारतवंशी थानेदार का दावा- अब भारतीय अमेरिकी देश की सियासत में मुख्य धारा में शामिल

बाइडन के फैसले पर अमेरिका के डेट्रॉयट में रहने वाले भारतवंशी कांग्रेसी श्री थानेदार ने कहा, आखिरकार भारतीय-अमेरिकी अब मुख्यधारा की अमेरिकी राजनीति में आ रहे हैं। भारतीय-अमेरिकी थानेदार ने कहा, हम देख रहे हैं कि भारतीय-अमेरिकी राजनीति में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं... कमला हैरिस का भारतीय-अमेरिकी मूल का होना अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों के लिए गर्व का क्षण है।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का कार्यकाल बहुत अच्छा
थानेदार ने कहा, हमारी पार्टी में बहुत से योग्य लोग हैं और यह संभव है कि किसी अन्य उम्मीदवार के बारे में कुछ चर्चा हो सकती है। लेकिन मेरा मानना है कि कमला हैरिस को राष्ट्रपति बाइडन ने नंबर दो के रूप में चुना था। यही कारण है कि अब नाम वापसी के बाद उन्होंने कमला के नाम का अनुमोदन किया है। उपराष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है। मेरे कांग्रेसी सहयोगियों का एक बड़ा हिस्सा उनका समर्थन करता है...मुझे उम्मीद है कि यह एक त्वरित नामांकन प्रक्रिया होगी और कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी से नामित किया जाएगा।
 

उन्होंने कहा, 'मैं उनके फ़ैसले का सम्मान करता हूं। हालांकि, बाइडन चुनाव लड़ें, यह उनकी निजी इच्छा थी। हम नवंबर में राष्ट्रपति बाइडन के साथ चुनाव जीत सकते हैं। अभी भी चुनाव के लिए लगभग 4 महीने बचे हैं। मुझे उम्मीद है कि कमला हैरिस अगली राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। लोग कमला हैरिस को पहले से ही जानते हैं, लोगों ने उनका काम देखा है और वे राष्ट्रपति बिडेन की एक बेहतरीन साथी रही हैं। मुझे लगता है कि लोग उनका पूरे दिल से समर्थन करेंगे।'

'अमेरिका फर्स्ट' की सच्ची नीति क्या होती है? बाइडन ने अपने फैसले से बता दिया

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, जो बाइडन ने आज दिखाया कि 'अमेरिका फर्स्ट' की सच्ची नीति क्या होती है। देश को खुद से ऊपर रखते हुए, राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में उन्होंने अपने कदम पीछे खींचकर मिसाल कायम की है। राष्ट्रपति के रूप में, बाइडन ने 4 वर्षों में बहुत से राष्ट्रपतियों की तुलना में अधिक हासिल किया है... वे नेताओं की एक नई पीढ़ी को मशाल सौंप रहे हैं। उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन किया। कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक नामांकन के लिए एक मजबूत दावेदार होंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed