फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us election 2020 results, joe biden closer to victory

US President Election Result 2020: बाइडन को करना होगा थोड़ा और इंतजार, जॉर्जिया में दोबारा वोटों की गिनती

Sat, 07 Nov 2020 02:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 Nov 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
us election 2020 results, joe biden closer to victory
Joe Biden - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी राष्ट्रपति का ताज किसके सिर सजेगा यह मतदान के तीन दिन बाद तक तय नहीं हो सका। हालांकि डेमोक्रेट जो बाइडन जीत के और करीब पहुंच गए हैं। इधर, ट्रंप की व्हाइट हाउस दूरी बढ़ती जा रही है। वहीं जॉर्जियां में बाइडन ट्रंप के बीच जीत के लिए घमासान जारी है। दोनों के बीच वोटों का फासला बहुत कम है।

विज्ञापन


शुक्रवार को वह 16 निर्वाचक मंडल मतों वाले जॉर्जिया में भी बाइडन से 1,096 मत पीछे हो गए। बुधवार रात तक ट्रंप यहां 50 हजार वोटों से आगे थे। वहीं 20 निर्वाचक मंडल मत वाले पेन्सिलवेनिया में बाइडन ट्रंप से 5,587 वोट आगे हो गए हैं। ट्रंप बुधवार रात तक सात लाख वोट से आगे थे। ट्रंप का आंकड़ा 214 पर ही अटका है।
विज्ञापन



दूसरी ओर, एरिजोना के 11 मतों के साथ बाइडन 264 तक पहुंच गए हैं। ऐसे में वह 270 के जादुई नंबर से महज छह पायदान दूर हैं। एरिजोना के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। बाइडन नेवादा में भी आगे हैं। दूसरी ओर, निर्णायक राज्यों एरिजोना, नेवादा, नॉर्थ कैरोलिना और अलास्का में वोटों की गिनती जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, जॉर्जिया में निर्वाचन अधिकारी ने दोबारा मतगणना का फैसला किया। इससे यहां नतीजे नवंबर अंत तक आने की उम्मीद है। ट्रंप अभियान ने पेन्सिलवेनिया और एरिजोना में भी दोबारा गिनती की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed