{"_id":"5f25dcbb4dee344a2c287652","slug":"us-election-2020-joe-biden-search-for-vice-presidential-candidate-in-final-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Election 2020: बिडेन की उपराष्ट्रपति प्रत्याशी की खोज अंतिम चरण में, ये तीन हैं प्रमुख दावेदार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Election 2020: बिडेन की उपराष्ट्रपति प्रत्याशी की खोज अंतिम चरण में, ये तीन हैं प्रमुख दावेदार
Sun, 02 Aug 2020 02:51 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 02 Aug 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
जो बिडेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी आम चुनावों में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदार जो बिडेन अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा जल्द ही कर सकते हैं। वे इस पद के शीर्ष दावेदार का चयन कर रहे हैं जबकि उनके समर्थक अंतिम अनुरोध कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति के प्रमुख दावेदारों में भारतवंशी कमला हैरिस, कारेन बास और सुसैन राइस शामिल हैं।
विज्ञापन
बिडेन के प्रचार अभियान ने अभी तक उप राष्ट्रपति के उम्मीदवार की घोषणा के लिए कोई तारीख तय नहीं की है, लेकिन नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि 10 अगस्त से पहले घोषणा की संभावना नहीं है। इससे पहले अगस्त के प्रथम सप्ताह में डेमोक्रेट अपना सम्मेलन आयोजित कर औपचारिक रूप से अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर बिडेन के नाम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
सामान्य तौर पर सम्मेलन से एक दिन पहले उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम घोषित किया जाता है। बिडेन जल्द ही उन सभी लोगों से संवाद करेंगे जो उप राष्ट्रपति पद की दौड़ में बने हुए हैं।
विज्ञापन