फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Election 2020: Economy jobs main parameters to choose next US President says American voters

खुलकर बोले अमेरिकी मतदाता, ट्रंप या बिडेन को इन मुद्दों पर मिलेगी सत्ता की चाबी

Fri, 30 Oct 2020 08:37 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 30 Oct 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
US Election 2020: Economy jobs main parameters to choose next US President says American voters
Donald Trump and Joe Biden - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था और नौकरियां मुख्य मापदंडों में से एक हैं, जिस पर मतदाता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन में से किसी एक को तीन नवंबर के चुनावों में अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में चुनेंगे। अमेरिकी मतदाताओं का ऐसा कहना है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस दोनों ही कई तरह से एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। अमेरिका में इस खतरनाक बीमारी के चलते अब तक 2,30,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं, 90 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। इसका प्रभाव अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिला है। 
विज्ञापन



पेंसिलवेनिया ग्रामीण में एक छोटे व्यापीर ईथन क्लार्क ने बताया कि मेरे लिए, मैं उस व्यक्ति को वोट दूंगा, जिसकी वजह से मेरा व्यापार प्रभावित ना हो। उन्होंने कहा, मेरी राय में अर्थव्यवस्था अभी बहुत अच्छी है। वहीं, वाणिज्य विभाग ने गुरुवार को अपनी ताजा रिपोर्ट में खुलासा किया कि तीसरी तिमाही में अमेरिका की जीडीपी में 33.1 तिमाही की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन का क्यों बढ़ रहा भारत प्रेम? जानें अमेरिकी चुनावों में भारतीय समुदाय का प्रभाव

अमेरिकी मतदाताओं ने कहा, इस बार बेहतर रोजगार का अवसर एक मुद्दा होगा जिसे लोग मतदान के लिए जाते समय ध्यान में रखेंगे। विस्कॉन्सिन के ग्रामीण इलाकों में घरों को बनाने वाले एक छोटे ठेकेदार डेविड ने कहा, वह अपने व्यवसाय के 25 वर्षों में इस साल जितना व्यस्त रहे हैं, उतना वह कभी व्यस्त नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरे अन्य सहयोगियों को अगले छह महीने के लिए काम पर रखा गया है।  

अमेरिकी अखबार यूएसए टुडे के अनुसार, अमेरिका में 25.7 करोड़ से अधिक लोग हैं, जो 18 या उससे अधिक उम्र के हैं। वहीं, लगभग 24 करोड़ नागरिक इस वर्ष मतदान करने के पात्र हैं। हालांकि, सीएनएन की एक अन्य रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि अभूतपूर्व मेल-इन वोटिंग के बावजूद, राष्ट्रपति ट्रंप और बिडेन के बीच में से कौन राष्ट्रपति चुनाव जीतेगा, इसका पूर्ण परिणाम चुनावी रात में नहीं जाना जा सकता है।


डेमोक्रेटिक गढ़ ओहियो के शेकर हाइट्स क्षेत्र में एक घर का नवीनीकरण कर रहे ऑगस्टो और उनके सहयोगी का कहना है कि इस साल के शुरुआती महीनों जब लॉकडाउन लागू किया गया तो, यह उनके लिए एक बड़ी समस्या थी। हालांकि, अब बाजार में ज्यादा मांग है। 

ईथन, डेविड और ऑगस्टो तीनों के लिए यह चुनाव स्पष्ट है। वे तीन नवंबर को उसी को वोट देंगे जो उन्हें नौकरी की सुरक्षा के लिए एक बेहतर विकल्प देता है। हालांकि, तीनों ही लोगों ने मुद्दे को स्पष्ट करके नहीं बताया, जिस पर वह ट्रंप या बिडेन में से किसी एक को चुनेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed