फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US eastern Kansas Road Accident Updates fiery highway crash vehicles collided hindi news

US: अमेरिका के पूर्वी कन्सास में सड़क हादसा, दो वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग; छात्रों-शिक्षकों समेत 8 की मौत

Tue, 06 May 2025 06:55 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कन्सास (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कन्सास (अमेरिका) Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 06 May 2025 06:55 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्वी कन्सास में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो वाहनों की टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में छात्रों-शिक्षकों समेत आठ लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
US eastern Kansas Road Accident Updates fiery highway crash vehicles collided hindi news
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के पूर्वी कन्सास में सड़क हादसा हुआ है। दो वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग के कारण छात्रों-शिक्षकों और स्कूल के कर्मचारी समेत 8 लोगों की मौत हो गई है। पूर्वी कंसास के ग्रामीण क्षेत्र में हुई यह दुर्घटना दो लेन वाले राजमार्ग पर हुई। मृतकों में एक हाई स्कूल का छात्र, एक शिक्षक-प्रशिक्षक और ओक्लाहोमा का एक स्कूल कर्मचारी शामिल है।

विज्ञापन


दुर्घटना रविवार शाम हुई
कन्सास हाईवे पैट्रोल के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक दुर्घटना रविवार शाम करीब 5:45 बजे हुई। ग्रीली के छोटे से शहर के बाहर कन्सास सिटी, मिसौरी से करीब 97 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हुए इस हादसे के बाद लगी आग में बाल-बाल बचे एक शख्स को रेस्क्यू टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pawandeep Rajan: पवनदीप राजन का हेल्थ अपडेट आया, अस्पताल ने बताया कैसा है सिंगर; करनी होगी अब ये सर्जरी
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे तक बंद रहा हाईवे
दुर्घटना के कारण राजमार्ग का एक हिस्सा चार घंटे तक बंद रहा। दुर्घटना के कारणों की जांच अभी जारी है। सिपाही जोडी क्लेरी ने बताया कि अधिकारियों के अलावा राहत और बचाव दल देर रात तक मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते रहे।

ये भी पढ़ें- बिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

मृतकों में छात्रों के अलावा शिक्षक भी शामिल
हादसे में मरने वाले लोगों में तीन टुलसा पब्लिक स्कूल से जुड़े थे। बुकर टी. वाशिंगटन हाई स्कूल के छात्र डोनाल्ड 'डीजे' लास्टर भी मृतकों में शामिल हैं। हादसे में कार्वर मिडिल स्कूल के पूर्व कोच और शिक्षक वेन वाल्स और टुलसा पब्लिक स्कूल के परिवहन टीम के सदस्य जैमन गिलस्ट्रैप भी मारे गए। टुलसा पब्लिक स्कूल के अधीक्षक डॉ. एबोनी जॉनसन ने कहा, 'मैं उन लोगों के लिए दुखी हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed