फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Drone Strike upon suspected IS-K terrorist in Kabul killed six kids among 9 members of Family Neighbour and Relatives give account of attack

'हम आईएस के आतंकी नहीं': अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए एक परिवार के नौ लोग, इनमें छह बच्चे, परिजन बोले- टुकड़ों में मिले शव

Mon, 30 Aug 2021 04:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 30 Aug 2021 04:56 PM IST
सार

इस घटना के कुछ और चश्मदीदों ने बताया कि इमारत पर हमले के बाद सभी पड़ोसी पानी लेकर पहुंच गए। उनका पहला मकसद आग बुझाना था, ताकि मासूमों को बचाया जा सके।

विज्ञापन
US Drone Strike upon suspected IS-K terrorist in Kabul killed six kids among 9 members of Family Neighbour and Relatives give account of attack
काबुल के रिहायशी इलाके में हुई ड्रोन स्ट्राइक में कई लोगों की मौत हुई। - फोटो : Social Media

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से ही मचा अफरा-तफरी का माहौल अभी थमा नहीं है। चार दिन पहले काबुल के एयरपोर्ट पर हुए इस्लामिक स्टेट के आतंकी हमले में 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक दर्जन से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों की भी जान गई थी। बदला लेने के लिए अमेरिका भी लगातार आईएस-खोरासान के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा है। अमेरिका का सबसे ताजा निशाना काबुल के रिहायशी इलाके में खड़ी संदिग्ध आतंकियों की एक गाड़ी थी, जिसे ध्वस्त करने के लिए ड्रोन से हमला किया गया। हालांकि, इस हमले में एक परिवार के नौ लोगों की मौत की बात सामने आई है। इसमें मारे गए लोगों में छह बच्चे थे, जिनमें सबसे छोटी बच्ची की उम्र दो साल थी। 

विज्ञापन


आतंकियों के खात्मे में अमेरिकी सेना की तरफ से हुई लापरवाही पर चौतरफा सवाल पूछे जा रहे हैं। दरअसल, जिस घर पर यह हमला हुआ, वहां घटना के ठीक बाद ही पड़ोसी और परिजन जुट गए। हमले में मारी गई बच्ची के भाई ने बताया कि वे एक साधारण परिवार हैं। न कि कोई आतंकी। उसने कहा, "हम आईएस या दाएश के लोग नहीं है। यहां हमारा परिवार रहता था।"
विज्ञापन


इस घटना के कुछ और चश्मदीदों ने मीडिया ग्रुप सीएनएन को बताया कि इमारत पर हमले के बाद सभी पड़ोसी पानी लेकर पहुंच गए। उनका पहला मकसद आग बुझाना था, ताकि लोगों को बचाया जा सके। एक पड़ोसी ने कहा कि ध्वस्त हुई इमारत के पास पांच-छह लोगों की लाशें बिखरी पड़ी थीं। इनमें बच्चों के साथ उनके पिता का भी शव था। सभी की मौके पर मौत हो चुकी थी। उनके शव के टुकड़े हो चुके थे। इसके अलावा दो और घायल भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस जगह यह घटना हुई वहां पत्रकारों को जाने की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन इस घटना को देखने वाले कुछ और पड़ोसियों ने बताया कि जब वे घर में पहुंचे, तब उन्हें कई लोग मृत दिखे। वहां एक कार भी दिखी थी। एक और व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने रॉकेट की आवाज सुनीन और पड़ोसी के घर चले गए। वहां से उन्होंने एक 3-4 साल के बच्चे को मलबे से निकाला। इस दौरान आग और धुएं से पूरा इलाका घिर गया था। उन्होंने कहा कि तीन लोग कार के अंदर थे और तीन कार के बाहर थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 


अमेरिकी सेना ने रविवार को नागरिकों के मारे जाने की बात कबूल की थी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन के मुताबिक, "ड्रोन हमले में कार ध्वस्त होने के बाद भी एक ताकतवर धमाका हुआ था। इससे पता चलता है कि जिस कार को निशाना बनाया गया, उसमें काफी विस्फोटक लदे थे। हो सकता है कि इसी वजह से बाकी लोगों की मौत हुई हो। अभी तक पूरी घटना की जानकारी साफ नहीं है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed