{"_id":"67a3d88ce30ed7aafa020a47","slug":"us-donald-trump-signs-executive-order-transgender-athletes-cannot-compete-in-girls-and-women-sports-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: US की महिला खेल प्रतिस्पर्धा में ट्रांसजेंडर नहीं जा सकेंगे; ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए साइन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: US की महिला खेल प्रतिस्पर्धा में ट्रांसजेंडर नहीं जा सकेंगे; ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए साइन
Thu, 06 Feb 2025 03:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2025 03:00 AM IST
सार
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश 'शीर्षक IX' के वादे को बनाए रखेगा और ऐसे स्कूलों और एथलेटिक संघों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की आवश्यकता होगी, जो महिलाओं को एकल-लिंग वाले खेलों और लॉकर रूम से वंचित करते हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक ऐसे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। यह आदेश उन ट्रांसजेडर खिलाड़ियों पर लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए।
विज्ञापन
'पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखना' शीर्षक वाले इस आदेश में कहा गया है कि न्याय और शिक्षा विभागों सहित संघीय एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने की पूरी छूट दी गई है कि संघीय निधि प्राप्त करने वाली संस्थाएं ट्रंप प्रशासन के नियमों के अनुसार काम करें, जिसमें 'लिंग' का मतलब जन्म के समय किसी व्यक्ति को दिया गया लिंग है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश 'शीर्षक IX' के वादे को बनाए रखेगा और ऐसे स्कूलों और एथलेटिक संघों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की आवश्यकता होगी, जो महिलाओं को एकल-लिंग वाले खेलों और लॉकर रूम से वंचित करते हैं।
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ की गई कार्रवाइयों में नया है आदेश
यह आदेश राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आया है और ट्रंप द्वारा ट्रांसजेंडर लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाइयों की श्रृंखला में नया है। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान भी वादा किया था कि वे पुरुषों को महिलाओं के खेलों से अलग रखेंगे और अब ताजा आदेश के जरिए उन्होंने अपने वादे को पूरा कर दिया है।
शिक्षा विभाग को कार्रवाई करने का अधिकार
आदेश में शिक्षा विभाग को उन स्कूलों पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है जो ट्रांसजेंडर एथलीटों को प्रतिस्पर्धा की अनुमति देते हैं। अगर कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता है, तो वह संघीय सहायता के लिए अयोग्य हो सकता है। आदेश में निजी खेल निकायों को व्हाइट हाउस में बैठक करने के लिए भी कहा गया है, ताकि ट्रंप व्यक्तिगत रूप से उन महिला एथलीटों की कहानियां सुन सकें, जो पुरुषों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के कारण परेशान हुई हैं। यह कदम ट्रंप प्रशासन की ट्रांसजेंडर अधिकारों को सीमित करने की कोशिशों का एक और हिस्सा है।
ट्रांसजेंडर्स ने कई नीतियों के खिलाफ दायर किया मुकदमा
ट्रांसजेंडर लोगों ने पहले ही कई नीतियों के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया है। नागरिक अधिकार वकील जो मामलों को संभाल रहे हैं, उन्होंने दावा किया है कि कुछ मामलों में, ट्रंप के आदेश कांग्रेस द्वारा अपनाए गए कानूनों और संविधान में सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं, और वे राष्ट्रपति के अधिकार का अतिक्रमण करते हैं।
ट्रंप का आदेश तब आया जब ट्रांसजेंडर तैराक लिया थॉमस की तीन पूर्व साथियों ने एनसीएए और अन्य संगठनों पर आरोप लगाया कि उन्होंने थॉमस को तैराकी की अनुमति देकर नियमों का उल्लंघन किया।
खेलों से पहले सेना में भी ट्रांसजेंडर भर्ती पर रोक लगा चुके हैं ट्रंप
इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर रोक लग सकती है। कार्यकारी आदेश के तहत नए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पेंटागन नीति की समीक्षा करेंगे और समीक्षा के बाद ट्रांसजेंडर्स सैनिकों के अमेरिकी सेना में भर्ती पर रोक लगाने का फैसला कर सकते हैं। ट्रंप ने अपने आदेश में कहा है कि 'अपने जैविक लिंग के अलावा किसी अन्य लिंग के रूप में पहचाने जाने वाले सैनिकों द्वारा की गई सेवा 'एक सैनिक की सम्मानजनक, सत्यनिष्ठ और अनुशासित जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्धता के साथ टकराव करती है, यहां तक कि उसके निजी जीवन में भी और सैन्य तैयारी के लिहाज से भी हानिकारक है। इसलिए इस मामले को संबोधित करने के लिए एक संशोधित नीति की जरूरत है। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ट्रांसजेंडर्स सैनिकों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन कानूनी कार्यवाही के चलते वह ऐसा नहीं कर सके थे। बाद में जो बाइडन ने सत्ता संभालने के बाद इस फैसले को पलट दिया था।