फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Donald Trump Opposes Deal To Avert Government Shutdown

US: ट्रंप ने बाइडन सरकार के 'शटडाउन' को टालने के समझौते का किया विरोध, रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों से की अपील

Thu, 19 Dec 2024 09:15 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Dec 2024 09:15 AM IST
सार

US: अमेरिका ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पार्टी के सांसदों से अपील की है कि वे सरकार के शटडाउन को टालने के लिए प्रस्ताव को खारिज करें। ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों को इस समझौते में दी गई रियायतें देश के साथ धोखा हैं।  

विज्ञापन
US: Donald Trump Opposes Deal To Avert Government Shutdown
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों से बुधवार को अपील की कि वे सरकार के 'शटडाउन' को टालने के लिए क्रॉस-पार्टी समझौते को खारिज कर दें। 'शटडाउन' का मतलब है कि अगर सरकार को जरूरी फंडिंग नहीं मिलती, तो सरकारी दफ्तर बंद हो सकते हैं और कर्मचारी बिना वेतन के घर भेजे जा सकते हैं। 

विज्ञापन


दोनों दलों के सांसदों ने समझौते पर सहमति बनाई थी कि सरकार को मार्च तक चलाने के लिए फंडिंग दी जाएगी और कर्मचारियों को बिना वेतन के घर नहीं भेजा जाएगा। लेकिन ट्रंप और उनके कई प्रमुख सहयोगी इस समझौते में अधिक खर्च को लेकर नाराज हैं। इनमें अरबपति कारोबारी एलन मस्क भी शामिल हैं। उनका कहना है कि इससे देश पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों को इस समझौते में दी गई रियायतें देश के साथ धोखा हैं। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों से आग्रह किया कि वे समझदार और सख्त बनें। ट्रंप ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के सांसद डरने के बजाय डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों की धमकी का सामना करें और उन्हें बताएं कि वे वास्तव में सरकार को शटडाउन की अनुमति नहीं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप का रिपब्लिकन पार्टी पर काफी प्रभाव है, जो अभी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) को नियंत्रित कर रही है। 20 जनवरी ट्रंप जब राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालेंगे, तो वह सीनेट को भी नियंत्रित करेंगे। ट्रंप के दखल के कारण यह लगभग तय है कि शटडाउन के लिए यह 1,547 पन्नों का विधेयक अब प्रतिनिधि सभा तक नहीं पहुंचेगा। ट्रंप और उनके समर्थक विधेयक को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। विधेयक में आपदा राहत के लिए 100 अरब डॉलर, किसानों की मदद के लिए 30 अरब डॉलर, चीन में निवेश पर पाबंदी और सांसदों के वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। 

संबंधित वीडियो-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed