फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Donald Trump found guilty after testimony of 22 people, trial lasted six weeks

US: 22 लोगों की गवाही के बाद डोनाल्ड ट्रंप दोषी, छह सप्ताह चला मुकदमा; रिपब्लिकन नेताओं ने बताया शर्मनाक मामला

Sat, 01 Jun 2024 06:59 AM IST
निर्मल कांत न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Jun 2024 06:59 AM IST
सार

US: डोनाल्ड ट्रंप यदि चुनाव जीते तो कोई भी सांविधानिक प्रावधान उनको राष्ट्रपति रहकर जेल से सरकार चलाने से नहीं रोक सकेगा। अमेरिकी कानून के मुताबिक इस तरह के अपराधियों पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है।

विज्ञापन
US: Donald Trump found guilty after testimony of 22 people, trial lasted six weeks
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से रिश्ते छिपाने समेत 34 आरोपों में दोषी करार देने से पहले अदालत ने छह हफ्ते में 22 गवाहों को सुना। इनमें स्टॉर्मी डेनियल्स भी शामिल थीं। 12 सदस्यों की ज्यूरी ने यह घोषणा की। अब ट्रंप को 11 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन


इस केस के सरकारी वकील एल्विन ब्रैग की साख दांव पर लगी थी। कुछ लोग इसे जॉम्बी यानी मरा हुआ केस मान रहे थे। फैसला आने के बाद विशेषज्ञों ने कहा कि ब्रैग ने वाकई अपनी दलीलों से मरा हुआ केस जिंदा कर दिया। केस को नतीजे तक पहुंचा कर एल्विन ने अमेरिकी इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वो पहले सरकारी वकील हैं, जिनकी दलीलों से कोई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति दोषी साबित हुआ है। सुनवाई के बाद ब्रैग ने कहा, मैंने सिर्फ अपना काम किया है। फैसला आने के बाद रिपब्लिकन स्पीकर माइक जॉनसन ने इसे ‘शर्मनाक’ बताया। उन्होंने कहा, आज का दिन अमेरिकी इतिहास में बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन


अधिकतम 4 वर्ष की हो सकती है सजा
मामले में अधिकतम सजा 4 साल हो सकती है, लेकिन ट्रंप को प्रोबेशन मिलने की अधिक संभावना है। वरिष्ठ कानूनी विश्लेषक एली होनिंग ने कहा, न्यूयॉर्क में क्लास ई में गुंडागर्दी के कई मामलों में गैर-कारावास सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप यदि चुनाव जीते तो कोई भी सांविधानिक प्रावधान ट्रंप को राष्ट्रपति रहकर जेल से सरकार चलाने से नहीं रोक सकेगा। अमेरिकी कानून के मुताबिक इस तरह के अपराधियों पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। हालांकि व्यवहारिक रूप से संकट जरूर पैदा होगा, जिसका समाधान कोर्ट को करना होगा। हालांकि ट्रंप को जेल के बजाय जुर्माना लगने की ज्यादा संभावना है।

ट्रंप यदि चुनाव जीते तो कोई भी सांविधानिक प्रावधान ट्रंप को राष्ट्रपति रहकर जेल से सरकार चलाने से नहीं रोक सकेगा। अमेरिकी कानून के मुताबिक इस तरह के अपराधियों पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। हालांकि व्यवहारिक रूप से संकट जरूर पैदा होगा, जिसका समाधान कोर्ट को करना होगा। हालांकि ट्रंप को जेल के बजाय जुर्माना लगने की ज्यादा संभावना है।

अधिकतम 4 वर्ष की हो सकती है सजा
मामले में अधिकतम सजा 4 साल हो सकती है, लेकिन ट्रंप को प्रोबेशन मिलने की अधिक संभावना है। वरिष्ठ कानूनी विश्लेषक एली होनिंग ने कहा, न्यूयॉर्क में क्लास ई में गुंडागर्दी के कई मामलों में गैर-कारावास सजा का प्रावधान है।


कोई भी शख्स कानून से ऊपर नहीं: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। ट्रंप लोकतंत्र पर खतरा थे।

जूनियर ट्रंप ने लिखा ‘नेवर सरेंडर’...
दोषी ठहराने के फैसले के बावजूद, ट्रंप ने अपनी बेगुनाही बरकरार रखी और आगामी आम चुनाव को इस मामले पर जनता की राय का सही मापदंड बताया। उन्होंने कहा कि असली फैसला जनता की ओर से 5 नवंबर को होने वाला है। ट्रंप ने मामले पर अपने प्रभाव का निराधार दावा करते हुए मैनहट्टन जिला अटॉर्नी और बाइडन प्रशासन की भी आलोचना की। उन्होंने मुकदमे को फर्जी बताया। वहीं, जूनियर ट्रंप ने अपने पिता के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा ‘नेवर सरेंडर’।

राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप को अदालत में दोषी करार दिए जाने के बावजूद उनके राष्ट्रपति चुनाव लड़ने और राष्ट्रपति बनने पर कोई खतरा नहीं हैं। इससे ही जुड़े 

पांच अन्य प्रमुख सवालों के जवाब...
क्या राष्ट्रपति चुनाव में अन्य को उम्मीदवार बना सकते हैं?
नहीं, क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए प्रतिनिधियों का समर्थन जुटा चुके हैं।

क्या ट्रंप को मताधिकार मिलेगा?
ट्रंप के लिए वोट देना मुश्किल हो सकता है और यह काफी हद तक उनकी सजा पर निर्भर करेगा।

4वें संशोधन के बारे में क्या?
ट्रंप को वोटिंग के लिए राज्य अपने मतपत्रों से बाहर नहीं रख सकते।

ट्रंप जेल में रहते अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए तो क्या होगा?
इस बारे में कोई भी नहीं जानता। यह सिर्फ अनुमानों पर निर्भर है। कानूनी तौर पर, ट्रंप जेल जाने के बाद भी राष्ट्रपति बने रहने के योग्य बने रहेंगे।

अदालत में मामले चलने के दौरान चुने गए तो क्या?
दोनों ही संघीय मामलों में सबसे अधिक संभावना है कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से नियुक्त अटॉर्नी जनरल आरोप वापस ले लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed