फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Dinner Shooting: Attacker breaches security cordon and enters White House

US Dinner Shooting: व्हाइट हाउस का सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसा हमलावर! डिनर के समय फायरिंग की नई वीडियो में क्या?

Fri, 01 May 2026 09:02 AM IST
Riya Dubey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Fri, 01 May 2026 09:02 AM IST
सार

वॉशिंगटन के व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी का सीसीटीवी वीडियो अब अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने जारी किया है। वीडियो में हमलावर टॉमस सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसते और एक एजेंट पर गोली चलाते नजर आता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
US Dinner Shooting: Attacker breaches security cordon and enters White House
घटना का नया वीडिया आया सामने - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में 25 अप्रैल को हुए हाई-प्रोफाइल हमले का वीडियो अब सामने आया है। इस घटना की सिक्योरिटी फुटेज अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन फेरिस पिरो ने सार्वजनिक की, जिसमें आरोपी की पूरी गतिविधि साफ दिखाई देती है।

विज्ञापन

सुरक्षा घेरे को तोड़कर अंदर घुसा टॉमस

वीडियो के मुताबिक, 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान सुरक्षा चेकपॉइंट को पार कर अंदर घुसता है और कथित तौर पर एक सीक्रेट सर्विस एजेंट पर बेहद करीब से गोली चला देता है। एजेंट को सीने में गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उसकी जान बच गई।

विज्ञापन

 


घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कार्यक्रम में मौजूद थे। गोलीबारी होते ही उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। बाद में ट्रंप और सीक्रेट सर्विस प्रमुख ने स्पष्ट किया कि घायल एजेंट फ्रेंडली फायर का शिकार नहीं हुआ था।

हमले से पहले की रेकी भी कैमरे में कैद

जांच एजेंसियों ने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें आरोपी को हमले से एक दिन पहले यानी 24 अप्रैल को होटल के अलग-अलग हिस्सों, हॉलवे और जिम एरिया में घूमते देखा गया। इससे साफ है कि उसने पहले से योजना बनाकर रेकी की थी।

कई हथियारों के साथ पहुंचा था आरोपी

जांच में सामने आया है कि एलन अपने साथ 12-बोर पंप-एक्शन शॉटगन और तीन चाकू लेकर आया था। उसने कैलिफोर्निया के टॉरेंस से ट्रेन के जरिए वॉशिंगटन तक यात्रा की और होटल में कमरा भी बुक किया था।

एजेंसी की तैयारी का किया बचाव 

सीक्रेट सर्विस के निदेशक शॉन कुरेन ने एजेंसी की तैयारियों का बचाव किया है। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बहु-स्तरीय (मल्टी-लेयर्ड) थी और हमले को बाहरी परिधि पर ही कुछ सेकंड में रोक दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सुरक्षा योजना में कोई बदलाव नहीं करेंगे। कुरेन के अनुसार, मैग्नेटोमीटर से लेकर उस मंच तक, जहां ट्रंप बैठे थे, लगभग 355 फीट की दूरी थी। इस बीच दो सीढ़ियां, एक दरवाजा और कई सशस्त्र सीक्रेट सर्विस अधिकारी तैनात थे, जिससे सुरक्षा के कई स्तर सुनिश्चित किए गए थे। उन्होंने कहा कि साइट पूरी तरह से सही तरीके से तैयार की गई थी।

हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर आरोप

अमेरिकी न्याय विभाग ने एलन पर राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश सहित कई संघीय आरोप लगाए हैं। दोषी पाए जाने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। साथ ही, अवैध रूप से हथियार ले जाने और हिंसक अपराध में गोली चलाने के आरोप भी जोड़े गए हैं।

अदालत में पेशी के दौरान एलन ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उसने खुद को कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री धारक बताया। अभियोजक जोसेलिन बैलांटाइन ने कहा कि आरोपी ने अमेरिका के राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश की।

खुद को बताया दोस्ताना संघीय हत्यारा

जांच एजेंसियों के अनुसार, एलन ने अपने परिवार को संदेश भेजकर खुद को दोस्ताना संघीय हत्यारा बताया था और ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना का जिक्र किया था। अधिकारियों को शक है कि राष्ट्रपति भी उसके संभावित टारगेट में शामिल थे।



यूएस मैजिस्ट्रेट जज मैथ्यू शरबॉघ ने आरोपी को फिलहाल हिरासत में रखने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई में यह तय होगा कि उसे ट्रायल तक जेल में रखा जाएगा या नहीं। बचाव पक्ष की वकील तेजिरा अबे ने कहा कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

घटना से मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस गोलीबारी से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिप गए। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को बाहर निकाला। इस घटना ने अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा कि हिंसा का लोकतांत्रिक समाज में कोई स्थान नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे और भी आरोप जोड़े जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed