फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us denies entry to pakistani diplomat kk wagan immigration objection

KK Wagan: पाकिस्तानी राजदूत वैगन को अमेरिका में नहीं मिला प्रवेश, आव्रजन संबंधी आपत्ति के बाद निर्वासित

Wed, 12 Mar 2025 01:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 01:09 AM IST
सार

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, वैगन को अमेरिका से निर्वासित कर दिया गया। अमेरिकी अधिकारियों को आव्रजन संबंधी आपत्ति थी। अधिकारियों ने वैगन को उनके अंतिम प्रस्थान वाली जगह पर लौटने के लिए मजबूर किया, जिससे राजनयिक प्रोटोकॉल व फैसले को लेकर चिंताएं पैदा हो गईं। 

विज्ञापन
us denies entry to pakistani diplomat kk wagan immigration objection
अमेरिका पाकिस्तान फ्लैग - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी अधिकारियों ने तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत केके वैगन को अपने देश में प्रवेश देने से इन्कार करते हुए उन्हें लॉस एंजिलिस से निर्वासित कर दिया।

विज्ञापन


द न्यूज ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से मंगलवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में बताया कि राजदूत वैगन को अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने लॉस एंजिलस हवाईअड्डे पर रोक लिया था। वैगन के पास वैध अमेरिकी वीजा व सभी आवश्यक यात्रा दस्तावेज मौजूद थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अब अमेरिका ने पाकिस्तान को लेकर उठाया बड़ा कदम; लोगों से कहा- न करें इस देश की यात्रा वरना...
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, वैगन को अमेरिका से निर्वासित कर दिया गया। अमेरिकी अधिकारियों को आव्रजन संबंधी आपत्ति थी। अधिकारियों ने वैगन को उनके अंतिम प्रस्थान वाली जगह पर लौटने के लिए मजबूर किया, जिससे राजनयिक प्रोटोकॉल व फैसले को लेकर चिंताएं पैदा हो गईं। विदेश कार्यालय ने राजदूत वैगन के निजी यात्रा पर अमेरिका जाने की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें: पाक ट्रेन हाईजैक: बलूच आर्मी ने 20 सैन्य कर्मियों की हत्या का किया दावा, यात्रियों को बचाने में जुटी सरकार

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने वैगन को विवादास्पद वीजा संदर्भों के लिए चिह्नित किया। इसके कारण उन्हें तत्काल निर्वासित कर दिया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी अधिकारियों के इस फैसले के पीछे क्या वजह रही। वैगन पाकिस्तान शासन में कई प्रमुख पदों पर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वैगन को इस्लामाबाद वापस बुलाया जा सकता है। मामले की जानकारी विदेश मंत्री इशाक डार को दे दी गई है। इस बीच, विदेश मंत्रालय ने लॉस एंजिलिस स्थित महावाणिज्य दूतावास को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed