फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US democratic party elect ken martin as their national chair take on donald trump

US: डेमोक्रेटिक पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए केन मार्टिन, डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ते दबदबे से निपटने की चुनौती

Sun, 02 Feb 2025 10:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2025 10:48 AM IST
सार

डेमोक्रेट पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद केन मार्टिन ने ट्रंप और सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि 'हम आ रहे हैं। यह एक नई डेमोक्रेटिक पार्टी है।' 

विज्ञापन
US democratic party elect ken martin as their national chair take on donald trump
डोनाल्ड ट्रंप और केन मार्टिन - फोटो : पीटीआई/डेमोक्रेट डॉट आर्गेनाइजेशन

विस्तार

अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने शनिवार को मिनेसोटा में पार्टी के नेता केन मार्टिन को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। इसके बाद अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ते दबदबे को रोकने और डेमोक्रेटिक पार्टी में फिर से मतदाताओं का विश्वास कायम करने की जिम्मेदारी केन मार्टिन के कंधों पर आ गई है। केन मार्टिन, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष पद पर जैमी हैरिसन की जगह लेंगे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद फिर से इस पद की जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


मार्टिन ने पार्टी में बड़े बदलावों के दिए संकेत
डेमोक्रेट पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद केन मार्टिन ने ट्रंप और सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि 'हम आ रहे हैं। यह एक नई डेमोक्रेटिक पार्टी है।' केन मार्टिन ने पार्टी में बड़े बदलाव करने का संकेत दिया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा करने की भी बात कही। डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव वॉशिंगटन में हुआ, जहां डेमोक्रेट नेशनल कमेटी के 400 से ज्यादा सदस्य इकट्ठा हुए। 
विज्ञापन


कामकाजी वर्ग पर फोकस करने का किया वादा
केन मार्टिन ऐसे समय डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं, जब पार्टी की लोकप्रियता में लगातार कमी आ रही है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार, सिर्फ 31 फीसदी मतदाता ही डेमोक्रेट पार्टी को पसंद करते हैं, जबकि 43 प्रतिशत ने रिपब्लिकन पार्टी को अपनी पसंद बताया। अध्यक्ष पद के चुनाव में केन मार्टिन ने विस्कॉन्सिन से अध्यक्ष पद के दावेदार बेन विकलर को आसानी से हरा दिया। केन मार्टिन ने देश के कामकाजी वर्ग को फिर से पार्टी के साथ जोड़ने, देशभर में डेमोक्रेटिक पार्टी के संगठन को मजबूत करने का वादा किया है। साथ ही अल्पसंख्यक समूहों के प्रति डेमोक्रेट पार्टी के समर्पण से पीछे न हटने की बात भी कही। गौरतलब है कि साल 2011 के बाद डेमोक्रेट पार्टी का नेतृत्व करने वाले केन मार्टिन पहले श्वेत नेता बन गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed