फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US delegation on eight-day India visit from August 30 to september six

US Delegation: आठ दिन की यात्रा पर भारत आएगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर होगी चर्चा

Thu, 18 Aug 2022 06:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 18 Aug 2022 06:09 PM IST
सार

जॉन ओसॉफ के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 30 अगस्त को मुंबई पहुंचेगा और 6 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगा। जॉन ओसॉफ यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
US delegation on eight-day India visit from August 30 to september six
अमेरिकी सीनेटर जॉन ओसॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत की आठ दिनों की यात्रा पर आ रहा है। ये प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी सीनेटर जॉन ओसॉफ के नेतृत्व में 30 अगस्त को भारत पहुंचेगा। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय आर्थिक, वैज्ञानिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने और इसके तरीकों पर चर्चा परिचर्चा करेगा। उनके कार्यालय ने इस यात्रा को लेकर एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जॉन ओसॉफ यात्रा के दौरान अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 30 अगस्त को मुंबई पहुंचेगा और 6 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगा। सीनेटर ओसॉफ ने इस यात्रा को लेकर बताया कि मैं दोनों देशों के बीच दोस्ती को मजबूत करने और भारतीय नेताओं की अगली पीढ़ी से मिलने के लिए इस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहा हूं। अमेरिकी सीनेटर जॉन ओसॉफ अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के तीन दशकों में चुने गए सबसे कम उम्र के अमेरिकी सीनेटर हैं। उनकी उम्र 35 साल है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जॉर्जिया में भारतीय अमेरिकी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी काम करेंगे। जहां बढ़ते भारतीय प्रवासी हमारे समुदाय के एक संपन्न हिस्सा हैं। गौरतलब है कि जॉर्जिया, संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। अमेरिकी सीनेट में जार्जिया का प्रतिनिधित्व जॉन ओसॉफ करते हैं। जार्जिया में एक लाख से अधिक भारतीय अमेरिकी रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सीनेटर ओसॉफ ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय लोगों को शुभकामना संदेश दिया था। इस संदेश में उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने के महत्व पर प्रकाश डाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed