{"_id":"66528ac7a9dadbd2a00595d5","slug":"us-deeply-concerned-over-china-s-military-drills-in-taiwan-strait-and-around-taiwan-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-China: ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास पर अमेरिका ने जताई चिंता, कहा- संयम से काम ले चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-China: ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास पर अमेरिका ने जताई चिंता, कहा- संयम से काम ले चीन
Sun, 26 May 2024 06:35 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 26 May 2024 06:35 AM IST
सार
US-China: अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका ताइवान जलडमरूमध्य और ताइवान के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर गहराई से चिंतित है और वह चीन की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यासों पर अमेरिका ने गहरी चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने चीन से संयम से काम लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश का यह बयान तब सामने आया है जब चीन ने गुरुवार और शुक्रवार (23-24 मई) को दो दिवसीय सैन्य अभ्यास किया। इस सैन्य अभ्यास में जमीन, समुद्र, वायु और रॉकेट बल शामिल थे। 20 मई को लाई चिंग-ते ने ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। जिसके कुछ दिनों के बाद चीन ने ताइवान और ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास सैन्य अभ्यास किया।
विज्ञापन
मिलर ने एक बयान में कहा, अमेरिका ताइवान जलडमरूमध्य और ताइवान के आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर गहराई से चिंतित है। हम चीन की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और हमारी साझा चिंताओं के बारे में सहयोगियों और भागीदारों के साथ समन्वय कर रहे हैं।
विज्ञापन