{"_id":"69521c866e301ad1b9013955","slug":"us-cut-un-funding-pledge-only-two-billion-dollar-for-humanitarian-aid-trump-warns-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: यूएन की फंडिंग में अमेरिका ने की बड़ी कटौती, सिर्फ दो अरब डॉलर देने का एलान किया; ट्रंप ने दी धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: यूएन की फंडिंग में अमेरिका ने की बड़ी कटौती, सिर्फ दो अरब डॉलर देने का एलान किया; ट्रंप ने दी धमकी
Mon, 29 Dec 2025 11:45 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:45 AM IST
सार
ट्रंप प्रशासन ने सत्ता संभालने के बाद ही संयुक्त राष्ट्र की फंडिंग में कटौती का एलान किया था। अब जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके मुताबिक अमेरिका ने फंडिंग में भारी कटौती की है और अमेरिकी मदद 17 अरब डॉलर से घटकर अब सिर्फ दो अरब डॉलर रह गई है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की फंडिंग में अमेरिका ने की भारी कटौती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र की फंडिंग में बड़ी कटौती की है और सिर्फ दो अरब डॉलर की मदद देने का एलान किया है। अमेरिका की ट्रंप सरकार लगातार संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मानवीय कार्यक्रमों के लिए दी जाने वाली फंडिंग में कटौती कर रही है। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों को धमकी दी है कि या तो वे नई हकीकत को जान लें या फिर मिटने के लिए तैयार रहें।
अमेरिका ने फंडिंग में की बड़ी कटौती
अमेरिका द्वारी दी जा रही दो अरब डॉलर की आर्थिक मदद पूर्व में दी जाने वाली मदद का छोटा सा हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र के डेटा के अनुसार, हाल के वर्षों में अमेरिका द्वारा यूएन को सालाना करीब 17 अरब डॉलर की आर्थिक मदद दी जाती थी। इनमें से 8-10 अरब डॉलर तो अमेरिका द्वारा स्वैच्छिक योगदान के तौर पर दिए जाते थे और साथ ही अरबों डॉलर संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की फीस के तौर पर दिए जाते थे। साथ ही अन्य पश्चिमी देशों ने भी संयुक्त राष्ट्र की फंडिंग में कटौती की है। इसका कटौती का असर संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न मानवीय योजनाओं पर पड़ा है, जो फंडिंग से वित्तपोषित होती हैं।
ये भी पढ़ें- Trump-Zelenskyy Meet: 'शांति योजना पर 90% सहमति', बैठक के बाद जेलेंस्की; ट्रंप बोले- सब ठीक रहा तो कुछ हफ्ते
विज्ञापन
फंडिंग में कमी से संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मदद के कामों में होगी कटौती
अमेरिका के यूएन की फंडिंग में कटौती करने के फैसले की ओलचना करने वाले लोगों का कहना है कि इससे लाखों लोग भुखमरी के शिकार हो सकते हैं और लाखों लोगों को विस्थापन और बीमारियां झेलनी पड़ सकती है। साथ ही इससे अमेरिका की सॉफ्ट पावर को भी भारी नुकसान होगा। अमेरिका द्वारा फंडिंग रोकने के फैसले से पहले ही संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां कम खर्च कर पा रही हैं और साथ ही उन्हें लोगों की छंटनी करनी पड़ी है। संयुक्त राष्ट्र की फंडिंग में सबसे बड़ा हिस्सा अमेरिका से ही आता है, ऐसे में फंडिंग में कटौती का असर संयुक्त राष्ट्र द्वारा किए जाने वाले मानवीय कार्यों पर पड़ेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन