फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Coronavirus Deaths number cross 7 Lakhs despite Vaccine availability 2000 dying everyday

अमेरिका: कोरोना से मौतों का आंकड़ा सात लाख पार, पिछले एक हफ्ते से रोजाना दो हजार से ज्यादा जानें गईं

Sat, 02 Oct 2021 08:41 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 02 Oct 2021 08:41 AM IST
सार

दुनियाभर में फिलहाल कोरोना के डेल्टा वैरियंट ने कहर मचाया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में कोरोना से मौतों का आंकड़ा जल्द ही 50 लाख के पार चला जाएगा। 

विज्ञापन
US Coronavirus Deaths number cross 7 Lakhs despite Vaccine availability 2000 dying everyday
अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट का कहर। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में कोरोना से मौतों का आंकड़ा अब सात लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहे इस देश में वैक्सीन की मौजूदगी के बावजूद पिछले एक हफ्ते में हर दिन दो हजार लोगों की मौत हुई है। बता दें कि कोरोनावायरस के मामलों और मृतकों की संख्या में अमेरिका इस वक्त पहले स्थान पर है। जहां दुनियाभर के 19 फीसदी कोरोना केस अमेरिका में हैं, तो वहीं 14 फीसदी मौतें भी इसी देश में हुई हैं।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा जल्द ही 50 लाख के पार चला जाएगा। दुनियाभर में फिलहाल कोरोना के डेल्टा वैरियंट ने कहर मचाया है। सितंबर मध्य में डेल्टा वैरियंट के केस 1,17,625 के अपने सबसे उच्चतम स्तर (पीक) से नीचे आ चुके हैं। इसके बावजूद अमेरिका समेत कई देशों में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन


अमेरिका में मृतकों का आंकड़ा छह लाख से सात लाख पहुंचने में महज 3.5 महीने का समय लगा है। हालांकि, वैक्सिनेशन बढ़ने के साथ अब स्थिति नियंत्रण में आती दिख रही है। जहां सितंबर की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 93 हजार तक पहुंच गई थी, वहीं अब यह आंकड़ा 75 हजार पर आ गया है। संक्रमितों का औसत आंकड़ा भी प्रतिदिन 1,12,000 पर है। पिछले ढाई हफ्ते में संक्रमितों की संख्या में यह लगभग एक तिहाई की गिरावट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed