फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US contender Bernie Sanders discharged america preseident hospital, admitted after heart attack

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार सैंडर्स को अस्पताल से मिली छुट्टी, हार्ट अटैक के बाद हुए थे भर्ती

Sat, 05 Oct 2019 01:46 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 05 Oct 2019 01:46 PM IST
सार

  • अमेरिका के डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के दावेदार हैं बर्नी सैंडर्स
  • मंगलवार को दिल का दौरा आने के कारण कराया गया भर्ती
  • सीने में तकलीफ के बाद बर्नी सैंडर्स ने टाली अपनी दावेदारी

विज्ञापन
US contender Bernie Sanders discharged america preseident hospital, admitted after heart attack
बर्नी सैंडर्स - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के दावेदार बर्नी सैंडर्स को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को दिल का दौरा आने के कारण लॉस वेगस में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर है। जब उनको अस्पताल लाया गया था, तब उनकी स्थिति काफी नाजुक थी। उनके दिल की धमनी सही तरीके के काम नहीं कर रही थी, जिसे अब सही कर दिया गया है।
विज्ञापन


78 साल के सैंडर्स को दिल उस समय पड़ा था, जब वह एक इंवेट में गए थे। इसके बाद उनके सारे इंवेट और मीटिंग को रद्द कर दिया गया था। सैंडर्स का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि अब वह पूरी तरह से फिट है। अस्पताल से बाहर निकलते ही सैंडर्स ने ट्वीट कर कहा कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीने में तकलीफ के बाद टाली अपनी दावेदारी

सैंडर्स ने मंगलवार को सीने में तकलीफ महसूस करने के बाद व्हाइट हाउस के लिए अपनी दावेदारी को टाल दिया था। सैंडर्स आने वाले कुछ दिनों तक प्रचार अभियान से दूर रह सकते हैं।  चुनाव प्रचार करने वाली उनकी टीम का कहना है कि हम उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। प्रचार अभियान के लिए सैंडर्स कब उपलब्ध होंगे, इस बारे में बाद में सूचना जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed