फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Congressmen join Indian Americans in Diwali festivities news in hindi

US: अमेरिकी सांसदों ने मनाई दिवाली, पर्व की महत्वता को बताते हुए सकारात्मक रहने का दिया संदेश

Tue, 25 Oct 2022 10:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 25 Oct 2022 10:54 PM IST
सार

भारीतय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि दिवाली एक ऐसा त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। रोशनी के पर्व दिवाली को मनाने के लिए दुनिया भर के विभिन्न समुदाय के लोग हर साल एकजुट होते हैं। 

विज्ञापन
US Congressmen join Indian Americans in Diwali festivities news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexel

विस्तार

भारतीय मूल के सांसद राजा कृष्णामूर्ति, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और अमी बेरा सहित शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने सोमवार को धूमधाम के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर त्योहार की महत्वता को बताते हुए जीवन में सकारात्मक होने का संदेश दिया गया। इस मौके पर कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस की अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने सोमवार को कहा कि दिवाली एक ऐसा त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। रोशनी के पर्व दिवाली को मनाने के लिए दुनिया भर के विभिन्न समुदाय के लोग हर साल एकजुट होते हैं। कृष्णमूर्ति ने इस मौके पर हिंदुओं, सिखों, जैनियों और अन्य को त्योहार मनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने कहा कि दिवाली एक धन्य समय है जो याद दिलाता है कि स्वतंत्रता, अच्छाई और कर्तव्य की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि इस त्योहार को मनाते हुए हमें अपने समुदायों के साथ-साथ सभी के लिए आशा, हंसी और रोशनी लाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें नफरत, नस्लवाद, धर्म विरोध जैसी बुराईयों को दूर करना चाहिए। ये बुराईयां हमें विभाजित करने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा कि हमें इनके खिलाफ खड़ा होकर दुनिया को बताना चाहिए कि हमारे देश में उनका कोई स्थान नहीं है। 
विज्ञापन


भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने कहा कि अंधकार पर प्रकाश की हमेशा विजय होती है। दुनियाभर के लोगों को उन्होंने इस मौके पर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बार त्योहार को मनाने के लिए अपने कांग्रेसी एशियाई प्रशांत अमेरिकी कॉकस सहयोगियों के साथ शामिल होने पर गर्व है। कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस की अध्यक्ष कांग्रेस महिला जूडी चू ने कहा कि यह त्योहार हर किसी के लिए एक समुदाय के रूप में हमारी ताकत को दिखाता है और विविधता को एक करने का अवसर देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed