अमेरिकी सांसदों ने पाक राजदूत को किया तलब, कहा- डेनियल पर्ल के हत्यारे की रिहाई मामले की पूरी समीक्षा
अमेरिका की धमकी के बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे अहमद उमर सईद शेख को जेल की बजाय सेफ हाउस में रखा है, जहां उसे तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। इस बीच अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तानी राजदूत असद मजीद खान को तलब किया। इस दौरान, अमेरिकी सांसदों ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान सरकार से डेनियल पर्ल के हत्यारे की रिहाई मामले की पूरी समक्षी करने को कहा है।
US Congress members issue a statement to the Pakistan ambassador Asad Majeed Khan urging the Government of Pakistan to undertake 'a full review of the acquittal in the case of Daniel Pearl.' pic.twitter.com/fu0KXD93zD
— ANI (@ANI) February 3, 2021विज्ञापन
पर्ल को इंसाफ दिला कर रहेंगे
इससे पहले, इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि अमेरिका अपने नागरिक और वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को इंसाफ दिलाकर रहेगा। पर्ल के हत्यारों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। हमने पाकिस्तान सरकार को बता दिया है कि पर्ल के हत्यारों की रिहाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पाक खुफिया एजेंसी के आतंकी संगठन से संबंध के सबूत
अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल 2002 में पाकिस्तान गए थे, वहां आतंकी संगठन अल-कायदा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संबंधों पर स्टोरी के लिए जानकारी जुटा रहे थे। इस दौरान उन्हें आतंकी संगठन और खुफिया एजेंसी के संबंधों के सबूत मिल भी गए थे। तभी पर्ल को अगवा कर लिया गया और कई टॉर्चर करने के बाद सिर काटकर हत्या कर दी गई। पर्ल की हत्या पर अमेरिका ने कड़ा विरोध जताया था। दबाव में आकर पाकिस्तान सरकार ने चार लोगों को की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया, जिनमें मुख्य आरोपी अहमद उमर सईद शेख भी शामिल था।
वर्ष 2002 में जब पर्ल के हत्यारे शेख को गिरफ्तार किया गया था, तो उसे डेथ सेल में रखा गया था। इस बैरक में उन लोगों को रखा जाता है, जिन्हें सजा-ए-मौत मिली होती है। कुछ ही दिन में सईद और उसके चार साथियों को जनरल बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। अब उसे सभी सहूलियतों वाले सेफ हाउस में रखा जाएगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने शेख और बाकी आरोपियों को फैमिली से मिलने की मंजूरी भी दे दी है।