फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Conducts Another Strike in Caribbean, Kills 3 Alleged Drug Smugglers

अमेरिका ने कैरेबियन सागर में फिर किया हमला, तीन कथित ड्रग तस्कर ढेर; सितंबर से अब तक 15वीं कार्रवाई

Sun, 02 Nov 2025 10:14 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट पाम बीच
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेस्ट पाम बीच Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 02 Nov 2025 10:14 AM IST
सार

US Caribbean Strike: अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में एक सैन्य हमला किया, जिसमें तीन कथित ड्रग तस्कर मारे गए। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि यह हमला एक आतंकवादी संगठन से जुड़ी नाव पर किया गया।

विज्ञापन
US Conducts Another Strike in Caribbean, Kills 3 Alleged Drug Smugglers
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : X / @SecDef

विस्तार

अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में एक और सैन्य हमला किया है, जिसमें तीन कथित ड्रग तस्कर मारे गए हैं। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी दी। हेगसेथ ने बताया कि यह नाव एक ऐसे संगठन से जुड़ी थी जिसे अमेरिका ने पहले ही आतंकवादी घोषित किया हुआ है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस समूह को निशाना बनाया गया। यह सितंबर की शुरुआत से अब तक अमेरिकी सेना का 15वां हवाई हमला है, जो कैरेबियन सागर या पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में ड्रग तस्करों पर किया गया है।

विज्ञापन


अब तक 64 लोगों की मौत 
उन्होंने अपने बयान में कहा यह नाव हमारी खुफिया जानकारी के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थी और एक ऐसे मार्ग से गुजर रही थी, जो ड्रग तस्करी के लिए कुख्यात है। इस पर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ मौजूद थे। अब तक इन अभियानों में कम से कम 64 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- डेमोक्रेट्स पर भड़के ट्रंप की हुंकार: फिलिबस्टर को शटडाउन से बड़ा बताया, रिपब्लिकन खेमे से बोले- पछताओगे जब...
विज्ञापन
विज्ञापन


'ड्रग्स की आपूर्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों को जायज ठहराते हुए कहा है कि यह कदम अमेरिका में ड्रग्स की आपूर्ति रोकने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष में है- ठीक उसी कानूनी अधिकार के तहत, जो 9/11 के बाद आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के लिए इस्तेमाल किया गया था। इन हमलों के बीच ट्रंप प्रशासन ने क्षेत्र में युद्धपोतों की संख्या बढ़ा दी है, जिससे यह अभियान और भी तीव्र हो गया है।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: पूर्व पीएम हसीना समेत 260 फरार घोषित, जॉय बांग्ला ब्रिगेड पर सरकार उखाड़ने की साजिश का आरोप


वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने की हमले की निंदा 
इस बीच, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी कार्रवाइयों की निंदा करते हुए कहा है कि यह सैन्य अभियान उनके शासन को अस्थिर करने का एक छिपा हुआ प्रयास है। हालांकि, अब तक ट्रंप प्रशासन यह साबित नहीं कर पाया है कि जिन नावों को निशाना बनाया गया, वे वास्तव में ड्रग कार्टेल से जुड़ी थीं या मारे गए लोगों की पहचान क्या थी।

अमेरिकी राजनीति में विवाद
ट्रंप प्रशासन के इस अभियान को लेकर अमेरिका के भीतर भी विरोध बढ़ा है। डेमोक्रेटिक सांसदों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप बिना कांग्रेस की मंजूरी के सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। सीनेट की सशस्त्र बल समिति के सदस्य रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कहा कि इस तरह से सैन्य क्षेत्र का विस्तार करना लापरवाही है। यह अमेरिकी सेना का राजनीतिक इस्तेमाल है। हालांकि, ट्रंप ने साफ कहा कि हम युद्ध की घोषणा नहीं कर रहे। जो लोग हमारे देश में ड्रग्स ला रहे हैं, हम उन्हें खत्म कर देंगे।

रिपब्लिकन बहुमत वाली सीनेट ने हाल ही में डेमोक्रेट्स के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें राष्ट्रपति को भविष्य की किसी भी सैन्य कार्रवाई से पहले कांग्रेस की अनुमति लेने की आवश्यकता बताई गई थी। ट्रंप ने ड्रग्स तस्करों को अवैध लड़ाके घोषित करते हुए कहा कि अमेरिका अब उनसे सशस्त्र संघर्ष की स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed