Tariff War: चीन-US के बीच नहीं थम रहा व्यापार युद्ध, चीनी इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए अलग टैरिफ लगाएंगे ट्रंप
Tariff War: हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि विभिन्न देशों से आयात होने वाले स्मार्टफोन, कंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद अलग टैरिफ के अंतर्गत आएंगे।
विस्तार
अमेरिकी और चीन के बीच जारी टैरिफ युद्ध में दोनों देश एक दूसरे को घेरने में जुटे हुआ हैं। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि विभिन्न देशों से आयात होने वाले स्मार्टफोन, कंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद अलग टैरिफ के अंतर्गत आएंगे। लुटनिक ने रविवार को एबीसी को एक साक्षात्कार में कहा कि यह टैरिफ एक या दो महीने में लगाया जा सकता है।
लुटनिक ने कहा, 'हम अपनी जरूरी चीजों जैसे दवाओं और सेमीकंडक्टर के लिए चीन पर निर्भर नहीं रह सकते। इन्हें अमेरिका को खुद बनाना होगा। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर और दवा उद्योग को अमेरिका में लाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप एक टैरिफ श्रेणी लागू करेंगे। हालांकि, इन उत्पादों को मौजूदा टैरिफ से अस्थायी राहत दी गई है।
कल इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर भारी टैरिफ से दी थी छूट
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने शुक्रवार देर रात ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर भारी टैरिफ से छूट दी थी, जो मुख्य रूप से चीन से आयात किए जाते हैं। इससे आयातित उत्पादों पर निर्भर रहने वाली एपल जैसी कंपनियों को बड़ी राहत मिली।
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: फिर विवादों में तमिलनाडु के राज्यपाल RN रवि, जय श्री राम का नारा लगवाने पर पद से हटाने की उठी मांग
वहीं, चीन ने अमेरिका से अपने पारस्परिक टैरिफ को पूरी तरह रद्द करने का आह्वान किया है। ट्रंप प्रशासन की ओर से स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को व्यापक टैरिफ से छूट देने के बाद चीन ने यह आग्रह किया है।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, हम अमेरिका से अपनी गलतियों को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाने, पारस्परिक टैरिफ की गलत प्रथा को पूरी तरह रद्द करने और आपसी सम्मान के सही रास्ते पर लौटने का आग्रह करते हैं। ट्रंप प्रशासन से चीन से होने वाले अधिकांश आयात पर 145% टैरिफ लगाया था मगर शुक्रवार को कुछ उत्पादों को इससे छूट दी गई। प्रवक्ता ने कहा कि वह अब भी अमेरिकी कदम के दायरे और प्रभाव का आकलन कर रहा है।
प्रवक्ता ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, बाघ की गर्दन पर लगी घंटी को केवल वही व्यक्ति खोल सकता है जिसने उसे बांधा है। उन्होंने वाशिंगटन से टैरिफ संबंधी अपने दृष्टिकोण को सही करने का आग्रह किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.